टॉप 5 मशहूर क्रिकेटर्स की अधूरी प्रेम कहानी, नंबर 3 की कहानी जानकर रो पड़ेंगे आप!
दोस्तों क्रिकेट जगत और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का पुराना रिश्ता है। अक्सर देखा जाता है कि टीम इंडिया को बॉलीवुड पूरा सपोर्ट करता है। बॉलीवुड सुंदिरयां और क्रिकेट प्लेअर्स के बीच रोमांस और फिर रोमांस के बाद शादी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस कड़ी में शामिल हो गए हैं। लेकिन कुछ ऐसी क्रिकेटर भी रहे जिनकी प्रेम कहानी आधूरी रह गई, आईये जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में जिन्हें अपने प्यार के बीच रास्ते में ही धोखा मिला और उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गयी।
1. युवराज सिंह-किम शर्मा
युवराज सिंह का अफेयर किम शर्मा से रहा. कई सालों तक युवराज और एक्ट्रेस किम शर्मा के अफेयर के चर्चे मीडिया में होते रहे। लेकिन पर्सनल रीजन की वजह से दोनों साथ नहीं रह पाए और अलग हो गए, बाद में युवराज ने हेजल कीच से शादी कर ली।
2. सौरव गांगुली-नगमा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का अफेयर एक्ट्रेस नगमा से रह चुका है। सौरव और नगमा ने कोलकाता के एक मंदिर में पूजा की थी, जहां सिर्फ जोड़े ही पूजा करते हैं, बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और सौरव गांगुली के चर्चे 2001 के समय क़ाफी सुर्खियों में थी। लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत बहुत जल्द ही हो गया था।
3. एमएस धोनी-प्रियंका
भारतीय टीम के वीकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका नाम की लड़की से प्यार करते थे लेकिन एक रोड एक्सीडेंट में प्रियंका का निधन हो गया था।और यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। बाद में जाकर धोनी ने अपने बचपन की फ्रेंड साक्षी के साथ शादी कर ली।
4. जहीर खान और ईशा शरवानी
टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी से था। उनका अफेयर 8 साल तक चला था। कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी जहीर को सपोर्ट करते देखा गया। वर्ल्ड कप के बाद तो इन दोनों की सगाई करने की भी खबर आई थी। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
5. इमरान खान-जीनत अमान
पूर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इमरान और जीनत का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं रहा। जीनत ने एक्टर मजहर खान से शादी कर ली।
credits: zimbio
टॉप 5 मशहूर क्रिकेटर्स की अधूरी प्रेम कहानी, नंबर 3 की कहानी जानकर रो पड़ेंगे आप!
Reviewed by bollykeeda
on
November 14, 2018
Rating:

Post a Comment