Header Ad

Post AD Top

Advertisement

शाहरुख ही नहीं इन 5 सेलेब्स को भी मिल चुकी है धमकी, एक की तो बहन पर किया था एसिड अटैक!



दोस्तों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मार देने की धमकी मिली है थी, इसके बाद कुछ समय पहले अभिनेता शाहरुख खान को ओडिशा के एक संगठन ने धमकी दी है। कलिंग सेना नाम के इस संगठन ने शाहरुख को धमकी देते हुए कहा कि अगर वो हॉकी वर्ल्ड कप में आए तो उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी। खबरों की माने तो  शाहरुख खान ने फिल्म अशोका में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। आपको बता दे की सलमान और शाहरुख़ के अलावा कई और भी सितारे है जिनको धमकियां मिल चुकी हैं। आपको आज कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहा है जिनको जान से मरने की धमकियाँ मिल चुकी है, आईये जानते है उन सितारों के बारे में!

1. सोनू निगम


बॉलीवुड के फैमस गायक और अभिनेता सोनू निगम अपनेे बयानों की वजह से कई बारे सुर्खियों में आ चुके  हैं। बता दे की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ सोनू निगम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। खबरों के मुताबिक, छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम की ओर से उन्हें धमकियां मिली थी कि वो डील कैंसिल कर दें। सोनू निगम ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी और धमकी के बाद भी उसी ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ काम जारी रखा।

2. करण जौहर


बॉलीवुड के फैमस डायरेक्टर और प्रोडूसर करण जौहर ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो लगातार चर्चाओं में रहते हैं। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अपनी बायोग्राफी एन अनसूटेबल ब्वॉय में करण जौहर ने बताया कि बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है की रिलीज से पहले उनकी मां को फोन पर किसी ने धमकी दी थी।

3. अक्षय कुमार


बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके घर काम करने वाली एक बाई को हटा दिया था। जिसके बाद एक शख्स उन्हें फोन पर धमकियां देते हुए कहा की उसे वापस रख ले, और अपना नाम गैंगस्टर रवि पुजारा बताया था । अक्षय कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने उस शख्स को पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन बाद में ये केस बंद कर दिया गया।

4. सलमान खान


बॉलीवुड के सबसे दबंग अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा फोन आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान की ओर से केस दर्ज कराया गया। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सलमान खान के पीए को फोन किया और सलमान खान का नंबर मांगने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने ये भी कहा कि वो छोटा शकील के लिए काम करता है और अगर उसकी बात सलमान खान से नहीं कराई गई तो वह सलीम खान को जान से मार देगा।

5. कंगना रानौत


बॉलीवुड की क्विन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, बता दे की  साल 2007 में कंगना की बहन रंगोली के चेहरे पर एक अनजान शख्स ने एसिड फेंका था। यही नहीं वो शख्स कंगना को फोन कर उन पर एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी देता था। कंगना ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद अविनाश शर्मा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

credits: zimbio
शाहरुख ही नहीं इन 5 सेलेब्स को भी मिल चुकी है धमकी, एक की तो बहन पर किया था एसिड अटैक! शाहरुख ही नहीं इन 5 सेलेब्स को भी मिल चुकी है धमकी, एक की तो बहन पर किया था एसिड अटैक! Reviewed by bollykeeda on November 26, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement