रणवीर सिंह से शादी के लिए दीपिका पादुकोण ने रिमूव कराया रणबीर कपूर के नाम का टैटू?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी कर ली है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। दोनों की यह शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से हुई। दीपिका आज अपने पति रणवीर के साथ रिसेप्शन के लिए बैंगलोर पहुँच चुकी है। इसके बाद दोनों मुंबई आ कर रिसेप्शन देंगे। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे है।
बता दे की दीपिका ने क्रीम कलर का सूट पहना था वहीं रणवीर ने वाइट कुर्ता पैजामा पहना था। इस तस्वीर के साथ जो एक और खास बात देखने को मिली वो यह कि दीपिका के गर्दन में बना आरके का टैटू नदारद था। आपको बता दे की रणवीर कपूर से पहले दीपिका रणबीर कपूर को डेट कर चुकी है, इस दौरान दीपिका ने रणबीर के नाम का टेटू अपनी गर्दन पर बनवाया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था लेकिन फिर भी दीपिका ने वो टेटू नही हटाया था।
लेकिन अब लगता है रणवीर से शादी करने से पहले दीपिका ने यह टैटू हटवा दिया है। क्योकि मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें एक्ट्रेस बिना टैटू के नजर आ रहा हैं। हालांकि दीपिका पहले भी कई बार बिना टैटू के नजर आ चुकी हैं लेकिन तब वो मेकअप के जरिए वो टैटू ढंकती थीं।
लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि उन्होंने हमेशा के लिए यह टैटू मिटवा दिया है।बता दे की दीपिका और रणवीर बैंगलोर में रिसेप्शन दीपिका के मम्मी-पापा की तरफ से है। जिसमें दीपिका के रिश्तेदार, साउथ एक्टर्स और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के पहुंचने की संभावना है।
credits: zimbio
रणवीर सिंह से शादी के लिए दीपिका पादुकोण ने रिमूव कराया रणबीर कपूर के नाम का टैटू?
Reviewed by bollykeeda
on
November 21, 2018
Rating:

Post a Comment