Header Ad

Post AD Top

Advertisement

दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा!



बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसूरत पोपुलर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में फिल्म जगत के फैमस अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली है। दीपिका और रणवीर की ने इटली में दो दिन अलग-अलग कोंकणी और सिंधी रीति-रीवाज से शादी की। इस शादी की तस्वीरें बेहद कम ही सोशल मीडिया या फैन्स को देखने को मिली है।


बता दे की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स को चुना। उन्होंन 14 नवंबर के कोंकणी रिवाज के लिए सिल्क की महरून साड़ी पहनी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज के अनुसार महरून कलर का लहंगा चुनरी पहना। इतना ही नहीं दीपिका के चुनरी में एक चीज बहुत ही ज्यादा खास थी।सब्यसाची ने चुनरी के किनारी में सदा सौभाग्यवती भव: लिखा। जो कि सबसे अलग था। अभी तक किसी भी अभिनेत्री ने ऐसा नहीं पहना। दीपिका के लहंगे की क्या कीमत है अभी तक ये बात सामने नहीं आईं है। लेकिन आपको बता दे की फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सी ऐसी अभिनेत्रिया है जिन्होंने बहुत ही महंगे ड्रेस पहने है, आईये जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में!

1. ऐश्वर्या राय बच्चन बच्चन


बॉलीवुड के महानायक की बहु और पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में बहुत ही महंगा ड्रेस पहना था, उन्होंने अपनी शादी में नीता लुल्ला द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने एक पारंपरिक पीले और सुनहरा संयोजन कंजीवरम साड़ी पहना था। उन्होंने अपनी शादी में स्वारोवस्की क्रिस्टल और सोना धागा के जड़ी वाली साड़ी पहना था। अपनी शादी में ऐश्वर्या ने 22 कैरेट सोने के आभूषण पहने थे, जिसमें पन्ना और सोने की कंबल भी शामिल थे। कहा जाता है की उनके ड्रेस की कीमत 75 लाख रूपये थी।

2. शिल्पा शेट्टी


बॉलीवुड की सबसे फिट और खुबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बिज़नेस मैन राज कुंद्रा से शादी की है, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी शादी में डिजाइनर तरुण ताहिलियानी के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने थे। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल की डिजाइन किए हुए लाल रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने साड़ी के साथ कुंदन के गहने पहने हुए थे, जो खड़ी हीरे और पन्ना के थे। बता दे की अपनी शादी में शिल्पा ने अपने कपड़े और ड्रेस पर 50 लाख रूपये खर्च किये थे।

3. करीना कपूर खान


बॉलीवुड की फैमस अभिनेत्री करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है सैफ की ये दूसरी शादी थी, बता दे की करीना ने अपनी शादी में रितु कुमार के द्वारा डिजाइन किये हुए लहंगा पहना था। उन्हें अपनी शादी अपनी सास की तरह दिखना था इसलिए उन्होंने शादी में मरून दुपट्टा और बरगंडी कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे के ऊपर उन्होंने कुंदन और सोने क गहने पहने थे। बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर ने अपनी शादी में 50 लाख रूपये खर्च किये थे।

4. अनुष्का शर्मा


बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली में भारतीय के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की है। इन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट्स पहना था,खूबसूरत गुलाबी रंगीन लहंगा में सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक थी। उनके शादी के जोड़े में 30 लाख रुपये की खर्च आई थी। ये इस साल की सबसे बेहतरीन शादी के जोड़े में एक था।

5. जेनेलिया डिसूजा देशमुख


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खुबसूरत क्यूट और खुबसूरत अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अभिनेता रितेश देशमुख के साथ शादी की है इनके दो बच्चे है, जेनेलिया ने दो संस्कृतियों में शादी की थी एक ईसाई धर्म के मुताबिक और दूसरा महाराष्ट्रीयन शादी की परंपरा के अनुसार, शादी की ड्रेस प्रसिद्ध नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन किया गया था। जिसमे  सोने और कुंदन से लैस महाराष्ट्रीयन शैली वाली साड़ी पहनी हुई थी। इनकी साड़ी और ज्वैलरी की कीमत 17 लाख रूपये थी।

6. उर्मिला मातोंडकर


बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा उर्मिला ने अपनी शादी में प्रसिद्ध बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। 4.50 लाख रूपये के इस लहंगे के साथ हरे रंग के कांच की चूड़ियां और सोने और कुंदन आभूषण के साथ वह काफी ग्लैमरस दुल्हन के रूप में नज़र आ रही थी।

7. बिपाशा बसु


बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस बिपाश बासु ने फैमस टीवी अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है, बिपाशा बसु ने अपनी शादी में लाल और सुनहरे रंग साड़ी से सबको हिला दिया था। यह खूबसूरत लहंगा सब्यसाची द्वारा बनाई गई थी, इस लहंगे की कीमत 4 लाख थी। इस शादी में बिपाशा बहुत ही खुबसूरत नज़र आ रही थी।

credits: zimbio
दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा! दीपिका के साथ इन अभिनेत्रियों से अपनी शादी में पहना इतने लाख का शादी का जोड़ा! Reviewed by bollykeeda on November 17, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement