Header Ad

Post AD Top

Advertisement

प्रियंका के अलावा ये हंसिनाये भी अपने से आधी उम्र के लड़कों को कर रहीं डेट, एक तो दे चुकी है पति को तलाक!



आए दिन बॉलीवुड में स्टार्स के अफेयर, ब्रेकअप और शादी की खबरें लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में सुगबुगाहट है उन रिश्तों की जो उम्र का फासला अधिक होने की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड की उन 3 जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनके अफेयर की खबरें इस वजह से चर्चा में है क्योंकि लड़कियां उम्र में लड़कों से ज्यादा बड़ी हैं।

1. सुष्मिता सेन- रोहमन शॉल


सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोमन से अफेयर की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यहां तक कि दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कही न कही कर चुके हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है। सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासला काफी अधिक है। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोमन 27 के, यानी कि दोनों के बीच उम्र का फासला 15 साल का है। हाल ही में सुष्मिता ने अपना 43वां बर्थडे भी रोमन शॉल के साथ सेलिब्रेट किया। खबर थी कि सुष्मिता जल्द ही रोमन के साथ शादी कर सकती हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं जबकि प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में काम कर चुकी हैं। पैलेस को बाहर से तो लाइटिंग से सजाया गया है वहीं इनसाइड एरिया को भी फूलों और झूमरों से सजाया गया है। साथ ही मेहमानों के ठहरने से लेकर दूल्हे की एंट्री के खास इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों की शादी इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा है। निक जोनस 26 साल के हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा 36, यानी कि प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं। खबरों की माने तो शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में होगा। और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा।

3. मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर


कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरे सुर्खियां बटोर रहा है। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल तो नहीं किया है लेकिन आए दिन यह दोनों एक दूसरे का हाथ थामे कभी रियलिटी शो में तो कभी देर रात डिनर डेट पर देखे जाते हैं। इन दोनों में भी उम्र का फासला ज्यादा है। मलाइका अरोड़ा 45 की हैं जबकि अर्जुन कपूर 33 के, यानी कि मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। बता दे की मलाइका इस वक्त करण जौहर और किरण खेर के साथ रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। जहा पर अर्जुन अपनी फिल्म नमस्ते  इंग्लेंड का प्रमोशन करने आये थे। और स्टेज पर वे मलाइका का हाथ पकड़ कर आये थे। कुछ दिनों बाद एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे करन जोहर मलाइका से पूछते हैं आपको अर्जुन कपूर का शो में आना कैसा लगा? मलाइका ने कहा – ‘हॉट और ईमानदारी से भरपूर था। मुझे हर एक चीज पसंद आई।’ इस वीडियो के वायरल होते ही इन दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।

credits: zimbio
प्रियंका के अलावा ये हंसिनाये भी अपने से आधी उम्र के लड़कों को कर रहीं डेट, एक तो दे चुकी है पति को तलाक! प्रियंका के अलावा ये हंसिनाये भी अपने से आधी उम्र के लड़कों को कर रहीं डेट, एक तो दे चुकी है पति को तलाक! Reviewed by bollykeeda on November 30, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement