Header Ad

Post AD Top

Advertisement

सलमान के डर की वजह से बॉलीवुड ऐश्वर्या से दूर हो गया था ये अभिनेता, वरना ऐश्वर्या आज होती इनकी पत्नी!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ऐसे कई सितारे है जिनके प्यार के चर्चा फिल्म इंडस्ट्री बहुत हुई लेकिन इनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो गई। ऐसे बहुत से अभिनेताओं ने किया लेकिन इस मामले में अभिनेता विवेक ओबरॉय थोड़ कच्चे निकले और सलमान खान की एक धमकी में डर गए और अपना फैसला बदलकर किसी और से शादी कर लिये। विवेक ओबरॉय जितने बेहतरीन अभिनेता हैं उतनी ही बेकार फिल्में अब उन्हें मिल रही हैं लेकिन जिस फिल्म में भी वे काम करते हैं। उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं ऐसा ही वे अपनी लव लाइफ के लिए करना चाहते थे लेकिन सलमान खान से डर गया था बॉलीवुड का ये अभिनेता, इसके बाद उन्होंने अपने लव अफेयर की राहें ही उल्टी कर दीं। चलिए बताते हैं आपको बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय से जुड़ी कुछ बातें।


विवेक ओबरॉय ने कई डिग्री प्राप्त की हैं, वे एक वेलएजुकेटेड अभिनेता हैं। उन्होंने एक्टिंग के सारे गुण अपने पिता से ही सीखा है। विवेक का ज्यादातक बचपन अपने ननिहाल में बीता है इसलिए उन्हें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, मलयालम और मराठी भाषा अच्छे से आती है। आपको बात दे की साल 2004 में फिल्म क्यों हो गया ना के दौरान विवेक और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई और इनके बीच अच्छी दोस्ती थी. विवेक ऐश्वर्या को पसंद करते थे जबकि ऐश्वर्या उन्हें सिर्फ एक अच्छा दोस्त ही समझती थीं। जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था।


दोनों ने फिल्म  ‘क्यों हो गया न’ में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे। फिल्म के बाद भी इनका मिलना सलमान खान को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसी समय सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता दम तोड़ रहा था।सलमान ने विवेक को फोन पर धमकी दी थी कि वे ऐश्वर्या से दूर रहे। इस बात को विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया और पुलिस से सिक्योरिटी भी मांगी थी।  विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्म ऑफर भी निकल गए।


ऐश ने विवेक को छोड़ कर अभिषेक से नाता जोड़ लिया, बता दे की ऐश और अभिषेक ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ न कहो, गुरू और उमराव जान में साथ काम किया। माना जाता है कि उमराव जान में काम करते वक्त ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और टोरांटो में गुरु के प्रेमियर के बाद अभिषेक ने ऐश को प्रपोज किया और ऐश ने झट से हां कर दी। आखिरकार इतने उतार चढ़ाव के बाद ऐश ने अभिषेक से 20 अप्रेल 2007 को शादी रचाई। 2011 में दोनों की बेटी अराध्या हुई। तब से लेकर अब तक ऐश अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं और पुराने सारे रिश्ते भुला चुकी हैं।  जब ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली तब साल 2010 में विवेक ने भी कर्नाटक के मंत्री की बेटी से शादी कर ली। अब विवेक के दो बच्चे विवान वीर और अमेया निरवाना ओबरॉय हैं।

credits: zimbio
सलमान के डर की वजह से बॉलीवुड ऐश्वर्या से दूर हो गया था ये अभिनेता, वरना ऐश्वर्या आज होती इनकी पत्नी! सलमान के डर की वजह से बॉलीवुड ऐश्वर्या से दूर हो गया था ये अभिनेता, वरना ऐश्वर्या आज होती इनकी पत्नी! Reviewed by bollykeeda on November 15, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement