Header Ad

Post AD Top

Advertisement

अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये4 सितारे!



दोस्तों एक कलाकार को अपने निर्देशक के निर्देश के अनुसार ही अपने अभिनय को प्रस्तुत करना होता है, कलाकार को अभिनय के दौरान कई तरह के रोल करने पड़ते है, लेकिन कभी कभी कलाकारों को कुछ ऐसे रोल करने पड़ते है की जिसको करने के बाद उसकी और उसके रिश्ते की पहचान बदल जाता है, आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे है, जिन्हें अपने ओनस्क्रीन माता पिता से ही हो गया था प्यार, आईये जानते है उन सितारों के बारे में जिन्होंने सीरियल में अपने माता-पिता या सास-ससुर का किरदार निभाने वाले एक्टर को किया डेट।

1. अंकित गेरा और मोनिका सिंह


टीवी के फैमस सीरियल प्रतिज्ञा और सपने सुहाने लड़कपन के में अपने काम से पहचान बनाने वाले एक्टर अंकित गेरा टीवी जगत के जाने माने अभिनेता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में अंकित की माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका सिंह के साथ अंकित रिश्ते में थे, बता दे की अंकित ने इसके बाद एक्ट्रेस अदा खान और रूपल त्यागी को भी डेट किया था।

2. राम कपूर और ईवा ग्रोवर


एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर की सौतेली माँ का किरदार निभाया था ये तो सब जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ईवा और राम एक समय पर एक-दूसरे के साथ रिश्ते में भी रह चुके हैं? इनके साथ होने की अफवाह मीडिया में खूब फैली थी।

3. सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल


टीवी की फैमस सीरियल ‘बालिका वधु’ में स्मिता, सिद्धार्थ की सास बनी थीं। इन दोनों के दुबई में साथ छुट्टी मनाने की भी खबरें आई थीं। एक समय पर सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल के रिश्तों को लेकर भी इंडस्ट्री के गलियारों में खूब अफवाह थी। हालांकि इन दोनों ने अफेयर की अफवाहों को ख़ारिज कर दिया था।

4. अलोक नाथ और नीना गुप्ता


हमें पता है कि अलोक नाथ को रोमांटिक लाइट में देखना सभी के लिए बेहद मुश्किल है। लेकिन अलोक भी एक समय पर जवान लड़के थे, जिनके लड़कियों के साथ अफेयर हुआ करते थे। यहां तक कि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अलोक नाथ और एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक समय पर रिश्ते में रह चुके हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि नीना ने दूरदर्शन के सीरियल ‘बुनियाद’ में अलोक की बहु का किरदार निभाया था।

credits: zimbio

अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये4 सितारे! अपने ऑन-स्क्रीन माता-पिता को डेट कर चुके हैं टीवी के ये4 सितारे! Reviewed by bollykeeda on December 27, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement