Header Ad

Post AD Top

Advertisement

इंतजार हुआ खत्म आ गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की पहली तस्वीर आप भी देखे



दोस्तों बॉलीवुड फैमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर जोधपुर में माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। विदेशी से लेकर देशी मेहमान तक बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी में पहुंच रहे हैं। हॉलीवुड के कई सुपरस्टार शादी में नजर आएंगे साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता और बेटी ईशा के साथ जोधपुर पहुंचे थे और करीब दो घंटे तक प्रियंका-निक के संगीत में रहने के बाद लौट गए


बता दे की प्रियंका की संगीत सेरेमनी में देश के सबसे ताकतवर विजनेसमेन मुकेश अंबानी भी अपने परिवार संग शामिल होने पहुंचे। मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटे अनंत के साथ पहुंचे है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा भी एयरपोर्ट पर साथ नजर आईं। प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है।


प्रियंका की शादी के लिए इंडियन एजेंसी के अलावा इंटरनेशनल एजेंसी को भी हायर किया गया है, जो गेस्ट्स को सुरक्षा मुहैया कराएंगे।जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के लिए ये किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे। फिलहाल प्रियंका की संगीत सेरेमनी उम्मेद पैलेस में होगी। इसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। संगीत सेरेमनी की थीम राजस्थानी रखी गई है। शादी हिंदू और क्रिश्च‍ियन दोनों रीति रिवाजों से होगी। इस शादी में शरीक होने के लिए 30 नवंबर को कई VIP जोधपुर पहुंचे।


प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं। सबसे पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं। अर्पिता के बाद मेकअप मैन मिकी कॉन्ट्रैक्टर भी जोधपुर पहुंचे। इस शाही शादी में शरीक होने जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी जोधपुर पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर चांद मिश्रा भी जोधपुर पहुंचे।


उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे बेहद खुश कि प्रियंका निक राजा-रानी की तरह हैं, जिनकी शादी एक पैलेस में हो रही है। इसके अलावा जानी-मानी सिंगर मानसी स्कोट भी इस शादी का हिस्सा बनने जोधपुर पहुंची हैं। मानसी स्कोट के साथ उनकी टीम भी आई है, जो इस शादी में परफॉर्म करेंगी। प्रियंका की शादी के लिए नि‍क-जोनस के परिवार और दोस्त भी धीरे धीरे उम्मेद भवन पैलेस पहुंच रहे हैं।

credits: Instagram

इंतजार हुआ खत्म आ गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की पहली तस्वीर आप भी देखे इंतजार हुआ खत्म आ गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की पहली तस्वीर आप भी देखे Reviewed by bollykeeda on December 01, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement