Header Ad

Post AD Top

Advertisement

प्रियंका, दीपिका और सोनम के मंगलसूत्र की जानें क्या है खासियत!



बॉलीवुड में यह साल देखा जाए तो शादियों के ही नाम रहा है। इन दिनों बॉलीवुड में शादी सीजन चल रहा है। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण की शादी हुई थी। इसी साल मई में सोनम कपूर की भी शादी हुई थी। इसी बीच अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक के अलावा उनके मंगलसूत्र के डिजाइन भी चर्चाओं में हैं। इन सभी टॉप एक्ट्रेसेस की शादी में एक बात कॉमन रही शादी का बाद इनका लुक इसमें भी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा इनका लाखों करोड़ों का मंगलसूत्र।

1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास


हाल ही में नई नवेली जोड़ी निक-प्रियंका को जोधपुर से लौटते समय एयरपोर्ट पर नज़र आये थे, इस दौरान सभी की   नजर प्रियंका चोपड़ा के यूनिक मंगलसूत्र पर जा रुकी। उनके मंगलसूत्र को एक गोल्डन कलर के चेन में बनाया गया है जिसमें काले कलर की मोती के साथ 3 डायमंड स्टोन भी लगे हुए हैं। सब्यसाची की डिजाइनर ग्रीन साड़ी के साथ सिंदूर, मंगलसूत्र और लाल चूड़े में प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद लाजवाब लग रहा था। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है। वहीं इसकी खूबसूरती देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में ही होगी।

2. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह


बॉलीवुड की खुबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी बहुत ही रॉयल अंदाज़ में हुई थी,  दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर रॉयल लुक में दिखें। दीपिका और रणवीर को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था जहां दोनों हाथ थामें नजर आए। इस दौरान सबकी नजर दीपिका के मंगलसूत्र पर गई जोकि काफी सिंपल और रॉयल दिखी। सूत्रों के अनुसार दीपिका का मंगलसूत्र सोलटायर का है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख के आसपास बताई जा रही है।

3. सोनम कपूर और आनंद आहूजा


बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री सोनम के कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें सिंह राशि और मिथुन राशि के शेप के डायमंड पेंडेंट बने हुए हैं। बता दें कि सोनम की राशि मिथुन है और आनंद आहूजा की सिंह राशि है। इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि सोनम कपूर का अपने पति के साथ कनेक्शन बहुत ही गहरा है। इतना ही नहीं शादी के कुछ दिन बाद सोनम ने मंगलसूत्र को अपने हाथों में पहन लिया था जिसेक बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

credits: zimbio
प्रियंका, दीपिका और सोनम के मंगलसूत्र की जानें क्या है खासियत! प्रियंका, दीपिका और सोनम के मंगलसूत्र की जानें क्या है खासियत! Reviewed by bollykeeda on December 05, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement