अंडरवर्ल्ड के इतिहास में दर्ज हो चुका है इन 4 एक्ट्रेस का नाम, 1 पाकिस्तानी तो 3 भारतीय!
दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसे कई सितारे है, जिनके सम्बन्ध अंडरवर्ल्ड के साथ रहे है, और जिनको इनके साथ देखा भी गया है, इन सितारों के अलावा कई अभिनेत्रिया भी रही है, जिनका रिश्ता अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रहा है. जिन अभिनेत्रियों ने फिल्मी करियर मे अब तक एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। जिसकी वजह से यह लाखों लोगों के दिलों मे अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं, और इनका नाम बॉलीवुड के इतिहास मे दर्ज हो चुका है। इसके अलावा कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां रही हैं, इन अभिनेत्रियों मे कुछ ऐसी भी थीं जिनका अफेयर अंडरवर्ल्ड डॉन्स के साथ रहा है। आइये आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे मे बताते हैं, जिनका नाम अंडरवर्ल्ड के इतिहास में दर्ज हो चुका है।
1. ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड में 90 के दशक के वक्त टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं थी। एक समय बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी की पूरी जिंदगी विवादों में घिरी रही है। अपने फिल्मी करियर को लेकर उन्होंने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरी होंगी जितनी कि असल जिंदगी और ड्रग्स मामले को लेकर बटोरी हैं। खबरों की माने तो ममता कुलकर्णी की फिल्मों में एंट्री ही अंडरवर्ल्ड के कारण हुई थी। अगर पुलिस के पुराने दस्तावेजों को तलाशें तो पायेंगे कि अस्सी के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का काफी खौफ था। उसके एक फोन पर लोगों को फिल्मों में रखा और निकाला जाता था। ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन पुलिस की फाइलों में छोटा राजन एक मुजरिम था। जिसकी वजह से उसका और ममता का साथ छूट गया। इसके बाद ममता ने ड्रग माफिया विक्रम गोस्वामी से शादी कर ली। और ये दोनों दुबई में रहने लगे। पिछले ही साल ये दोनों केन्या में ड्रग डीलिंग के चलते पकड़े गए।
2. सोना
अपने ज़माने की पोपुलर अभिनेत्री मधुबाला की मौत से उनकी हमशक्ल सोना की किस्मत ही खुल गई। सोना हूबहू मधुबाला जैसी दिखतीं थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो एक पल को लगा जैसे मधुबाला वापस आ गई हैं। सोना और मधुबाला के बीच समानता की खबरें जोर पकड़ रहीं थीं। इसी बीच हाजी मस्तान को भी सोना के बारे में पता चला। हाजी मस्तान मधुबाला को बहुत पसंद करता था और उनका दीवाना था। लेकिन इससे पहले कि वो मधुबाला के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाता मधुबाला इस दुनिया से चल बसीं। सोना को देखते ही हाजी मस्तान की आंखों के सामने मधुबाला का चेहरा घूमने लगा। उन्हें लगा ही नहीं कि वो मधुबाला नहीं सोना हैं, और उसी वक्त उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचे। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। हाजी पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन इसका असर कभी भी हाजी और सोना के रिश्ते पर नहीं पड़ा, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद हाजी मस्तान की मौत हो जाने से सोना की ऐसी बदहाली शुरू हुई कि उन्हें दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए।
3. मंदाकिनी
राज कपूर की हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने मूवी में अपनी खूबसूरती और मासूमियत से लोगों को अपना कायल बनाया था। 1985 में ‘राम तेरी गंगा मैली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली मंदाकिनी का नाम भी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा गया था। 90 के दशक में दोनों की रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर थीं। क्रिकेट मैच के दौरान दोनों की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि मंदाकिनी की कई फिल्मों में डी-कंपनी का पैसा लगा। लेकिन कुछ समय बाद 1996 में मशहूर डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी रचा ली।
4. अनीता अयूब
मंदाकिनी के अलावा, 90 के दशक में पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब के साथ भी दाऊद की नजदीकियां बतायी जाती हैं। दाऊद और अनीता के प्यार के बारे में लोगों को तब पता चला, जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी की हत्या हुई। इस हत्या के पीछे वजह यह बतायी गयी कि जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। कहते हैं कि दाउद अनीता को लेकर बहुत पॉजेसिव था। अनीता और दाऊद के बीच लंबा प्रेम-प्रसंग चला, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।
credits: zimbio
अंडरवर्ल्ड के इतिहास में दर्ज हो चुका है इन 4 एक्ट्रेस का नाम, 1 पाकिस्तानी तो 3 भारतीय!
Reviewed by bollykeeda
on
January 08, 2019
Rating:

Post a Comment