Header Ad

Post AD Top

Advertisement

शादी करने के लिए हिन्दू से मुस्लिम बन गए ये 5 सेलिब्रिटी, नंबर 1 के अब भी है दो पत्नी



क्या आप जानते है बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के पति है और हेमा मालिनी उनकी दूसरी पत्नी है. धर्मेन्द्र ने शादीशुदा होते हुए हेमा मालिनी से शादी की थी और कानून से बचने के लिए उन्होंने धर्मं परिवर्तन करके शादी की थी. क्यूँकी हिन्दू धर्मं में एक व्यक्ति पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकता है. लेकिन धर्मेन्द्र ऐसे इकलोते बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं है जिन्होंने ऐसा किया हो. आज हम ऐसे 5 सेलेब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपना प्यार हासिल करने के लिए इस्लाम का सहारा लिया. क्यूंकि एक मुस्लमान 4 शादियाँ कर सकता है.

1.धर्मेन्द्र


बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र को आज किसी पहचान की जरुरत नही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले धर्मेन्द्र ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1960 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने एक साथ कई फिल्मे की है, दोनों को फिल्मो में काम करने के दौरान प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, बता दे धर्मेंद्र नॆ दो बार शादी की और अपनी दोनों पत्नियों को बनाए रखा है। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से 19 वर्ष की उम्र में 1954 में हुई। उनकी दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ हुई। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया।

2.आयशा टाकिया


बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फ़िल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ से की थी, इस फिल्म से आयेशा को कुछ खास पहचान ही मिली लेकिन फिल्म वांटेड की सलमान के साथ उनको ज्यादा पहचान मिली थी,इस फिल्म के बाद आयशा टाकिया ने कई फिल्मों मे काम किया लेकिन सफलता लगी। लेकिन अपनी रियल लाइफ को लेकर वह काफी फेमस रहीं हैं। बता दे आयशा के पिता हिन्दू थे और माँ एंग्लो-इंडियन थी। लेकिन बाद में इस्लाम धर्म को अपनाने के बाद आयशा ने फरहान आज़मी से शादी की है।

3.AR रहमान


भारतीय फिल्म जगत के जाने माने संगीतकार ऐ आर रहमान ने फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है। ऐ आर रहमान के पिता हिन्दू थे और उनकी माँ मुस्लिम थी। जन्म के समय उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया था। बड़े होने पर इनकी रुचि इस्लाम धर्म के लिए काफी ज्यादा थी। इसलिए यह हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिए। इस्लाम धर्म कबूल करने के बार यह अपना नाम अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार से बदल कर अल्लाह रक्खा रहमान रख लिए।

4.ममता कुलकर्णी


90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों मे आता है। आपको बता दे इन्होने अपना धर्म एक शर्त के मुताबिक बदला था। दरअसल इनके होने वाले पति विक्की गोस्वामी को यु०ऐ०ई० में ड्रग्स की तस्करी के जुर्म गिरफ्तार किया गया था, और उन्हे 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। शर्त के मुताबिक यदि विक्की गोस्वामी इस्लाम धर्म को अपनाते तो उनकी सज़ा कम हो सकती थी। जिसके कारण विक्की को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। साल 2001 में वो रिहा हो गए। ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था।

5.महेश भट्ट


महेश भट्ट बॉलीवुड के एक जाने माने निर्देशक है। महेश भट्ट की जिंदगी के बारे कम ही लोगों को पता है, कि महेश भट्ट के माता-पिता की कभी शादी ही नहीं हुई। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा अपने पिता से दूर रहे। महेश भट्ट जब कॉलेज में थे, तो वो लॉरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे। बाद में लॉरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। कहा तो यहां तक जाता है कि महेश भट्ट के छोड़ने की वजह से परवीन की मानसिक हालत खराब हो गई थी। किरन से रिश्तों में कड़वाहट के बीच महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं, लेकिन किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था।

credits: zimbio
शादी करने के लिए हिन्दू से मुस्लिम बन गए ये 5 सेलिब्रिटी, नंबर 1 के अब भी है दो पत्नी शादी करने के लिए हिन्दू से मुस्लिम बन गए ये 5 सेलिब्रिटी, नंबर 1 के अब भी है दो पत्नी Reviewed by bollykeeda on January 10, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement