Header Ad

Post AD Top

Advertisement

अमीर बाप की औलाद है बॉलीवुड के ये 5 सेलेब्रिटी, 4 नंबर पर है अमीर राजा की बेटी!



बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारे आते है और अपनी एक अलग पहचान बनाकर सभी के दिलो पर राज़ करते है, कुछ सितारे ऐसे होते है जिनका किसी भी बड़े अभिनेताओ के परिवार से कोई ताल्लुक नही रहता तो भी वे अपनी एक अलग पहचान बना लेते है। वही बात करें दूसरी प्रकार के अभिनेता तो उनके माता-पिता बड़े अमीर थे या राजा महाराजा टाइप के थे और इस वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके माता-पिता या तो बड़े बिजनेसमैन थे या फिर बहुत अमीर थे। आईये जानते है उन अभिनेताओ के बारे में!

1. अरुणोदय सिंह


बॉलीवुड की कई  हिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अरुणोदय सिंह के पिता अजय सिंह कांग्रेस नेता है। साथ ही अभिनेता अरुणोदय सिंह के दादा अर्जुन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अरुणोदय सिंह काफी अमीर फैमिली से संबंध रखते हैं और वे हमेशा ही लग्जरी लाइफ जीते हैं।

2. पुलकित सम्राट


बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट बॉलीवुड की हिट सिरीज़ फुकरे में नजर आये थे इसके अलावा भी कई फिल्मे की है लेकिन जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बहुत ही अच्छा है। पुलकित  बॉलीवुड के स्टाइलिश और हैंडसम अभिनेता माने जाते हैं। इनके पिता का नाम सुनील सम्राट है जो दिल्ली में यह एक बहुत बड़े रियल एस्टेट बिजनेस मैन है।

3. आयुष शर्मा


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जिन्हें सलमान खान ने फिल्म लवयात्री फिल्म से फिल्म जगत में लौंच किया था। आयुष वर्मा बहुत आमिर परिवार से है, लेकिन ज्यादातर यह सलमान खान की जीजा होने की वजह से जाने जाते हैं। इनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके हैं और इनके दादा भी मंत्री रह चुके हैं।

4. भाग्यश्री


90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री भाग्यश्री को हम सभी जानते हैं। इनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट रही थी जो सलमान खान के साथ आई थी। भाग्यश्री के पिता का नाम विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन है और वे महाराष्ट्र के सांगली के राजा है। इस तरह भाग्यश्री राज घराने से ताल्लुक रखती है।

5. रणवीर सिंह


बॉलीवुड के बाजीराव अभिनेता रणवीर सिंह जाने माने अभिनेताओ में से एक है, साथ ही हाल ही में इन्होंने दीपिका पादुकोण से शादी के बाद और भी चर्चाओ में रहे है। रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह एक रियल एस्टेट बिजनेस मैन है। हालांकि इस समय रणवीर सिंह खुद करोड़पति हो चुके हैं।

credits: zimbio



अमीर बाप की औलाद है बॉलीवुड के ये 5 सेलेब्रिटी, 4 नंबर पर है अमीर राजा की बेटी! अमीर बाप की औलाद है बॉलीवुड के ये 5 सेलेब्रिटी, 4 नंबर पर है अमीर राजा की बेटी! Reviewed by bollykeeda on January 16, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement