Header Ad

Post AD Top

Advertisement

देखिए 5 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में, पर अरेंज मैरिज कर बसाया घर



बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे लव मैरिज करने पर विश्वास रखते हैं। कुछ स्टार कपल तो शादी से पहले भी और शादी के बाद भी हमेशा चर्चा में रहे। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी आपके कुछ फेवरेट स्टार ऐसे भी हैं जिनके शादी से पहले कई हीरोइनों के साथ अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने शादी परिवार की मर्जी से या यूं कहें की अरेंज मैरिज की। जी हां बॉलीवुड की ऐसे कई अभिनेता हैं जो सुपरहिट भी रहे जिन पर कई हीरोइनों ने जान भी छिड़की लेकिन उन्होंने शादी अपने परिवार वालों की मर्जी से की। इन्हीं सितारों में से एक कलाकार नील नितिन मुकेश भी हैं।वह अपना जन्मदिन 15 जनवरी को मानते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।

1. गोविंदा


एक्टर गोविंदा 90 के दशक के सुपरहिट कलाकारों में से एक रहे हैं। उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक समय था जब गोविंदा के अफेयर की खबरें कई हीरोइनों के साथ जुड़ीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा ने अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम सुनिता है।

2. विवेक ओबेरॉय


'मस्ती', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी कई शानदार फिल्म देने वाले विवेक ओबेरॉय के अफेयर की चर्चा तो ऐश्वर्य राय तक के साथ भी रही, लेकिन उन्होंने भी अरेंज मैरिज की। विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी की थी।

3. नील नितिन मुकेश


एक्टर नील नितिन मुकेश ने उस समय अपने फैंस को हैरान कर दिया था जब उन्होंने पिछले साल फरवरी में चोरी-छिपे अरेंज मैरिज कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम रुक्मणी है। नील नितिन मुकेश भी कई बॉलीवुड हीरोइनों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उनके अफेयर की चर्चा अभिनेत्री सोनल चौहान और साशा आगा के साथ रह चुकी है।

4. शाहिद कपूर


यह बात शायद सभी को पता हो कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शाहिद और करीना कपूर के अफेयर के खबरें लंबे समय तक रही थीं। लेकिन उन्होंने करीना से शादी न करने के बजाय मीरा से शादी की।

5. राकेश रोशन


यह बात शायद की किसी को पता को ही एक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी अरेंज मैरीज की थी। जी हां राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन बॉलीवुड के जाने-मानें निर्देशक की बेटी थीं। जिसके साथ राकेश रोशन ने अरेंज मैरिज की थी।

credits: zimbio
देखिए 5 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में, पर अरेंज मैरिज कर बसाया घर देखिए 5 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में, पर अरेंज मैरिज कर बसाया घर Reviewed by bollykeeda on January 14, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement