Header Ad

Post AD Top

Advertisement

ये इन 7 क्रिकेटर्स को हुआ भारतीय हसिनाओ से प्यार, सरहदे भी नही रोक पाई इनके प्यार को!



दोस्तों कहते है की जब किसी को प्यार हो जाता है तो वो कुछ भी कर गुज़रता है, क्योकि प्यार किसी सरहद को नहीं देखता न ही धर्म देखता है उसे सिर्फ अपना प्यार दिखता है और उसे हासिल करना ही उसका आखिरी दम तक कोशिश करता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब विदेशी खिलाड़ी हिंदुस्तान की लड़की के साथ प्यार में पड़ गए। हम आपको ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दिल भारतीय हसीनाओं पर आया गया था। आईये जानते है उन क्रिकेटर्स के बारे में!

1. मोहसिन खान-रीन रॉय


अपने ज़माने की जानी मानी अभिनेत्री रीना राय की खूबसूरती के लाखो दीवाने हुआ करते थे, उन्ही में से एक पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेटर भी थे, पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रीन रॉय के साथ 1 अप्रैल 1983 को शादी रचाई थी। उस वक्त रीन रॉय अपने करियर में बुलंदियों पर थी।

2. शॉन टेट-माशूम सिंघा


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शॉन टेट ने काफी वक्त तक भारतीय मॉडल मशूम सिंघा को डेट किया। इन दोनों ने 2014 में मुंबई में करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली थी।

3. सानिया मिर्जा-शोएब मलिक


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय की जानी मानी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से  साल 2010 में शादी की थी। दोनों के शादी के फैसले से दोनों ही देशो में बहुत से लोगो नाराज़ भी हुए थे। सानिया भारत के लिए टेनिस अभी भी खेलती है और कई मौकों पर वो अपने पति को चीयर करने स्टेडियम में भी देखी जाती है।

4. सर विवियन रिचर्ड्स-नीना गुप्ता


बॉलीवुड जगत की फेमस अदाकारा नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ प्रेम संबंधों के चलते चर्चा में बनी रही। उन्होंने बिना शादी किए ही बेटी मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा का नाम फेमस फैशन डिजाइनर्स में लिया जाता है।

5. मुथैया मुरलीधरन-मधिमलार रामामूर्ति


श्रीलंका के जाने माने स्पिनर गेंदबाज़ मुरलीधरन ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाये है, टेस्ट मैच में 800 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मुरलीधरन चेन्नई की रहनेवाली मधिमलार को अपना दिल दे बैठे थे। इन दोनों की शादी सन् 2005 में हुई थी। मुरलीधरन के बारे में कहा जाता है की पहले वे शादी से डरते थे।

6. जहीर अब्बास-रीता लूथरा


अपने ज़माने के फैमस क्रिकेटर जहीर अब्बास का दिल भी एक भारतीय लड़की पर आ गया था, जहीर अब्बास एशिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 से अधिक सेंचुरी जड़ी। इन दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। शादी के बाद रीता ने इस्लाम धर्म कबूल लिया और उनका नाम बदलकर साइमा अब्बास हो गया।

7. माइकल बेअर्ली-माना साराभाई


भारत के जाने माने बिजनेसमैन गौतम साराभाई की बेटी हैं। उनसे इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइक बेअर्ली को प्यार हो गया था। दोनों ने काफी समय बाद शादी भी की। फिलहाल ये कपल इंग्लैंड में रहता है।

credits: zimbio

ये इन 7 क्रिकेटर्स को हुआ भारतीय हसिनाओ से प्यार, सरहदे भी नही रोक पाई इनके प्यार को! ये इन 7 क्रिकेटर्स को हुआ भारतीय हसिनाओ से प्यार, सरहदे भी नही रोक पाई इनके प्यार को! Reviewed by bollykeeda on January 07, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement