Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या, देखें सभी तस्वीरें



बीती 24 जनवरी को हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक सुभाष घई का 74वां बर्थडे था। इस मौके पर उन्होंने फिल्म जगत से जुड़ी कुछ खास हस्तियों को इस सेलिब्रेशन में शामिल किया। ऐसे में पार्टी में सुभाष की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल था। गौरतलब है कि ये दोनों इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए थे। ये पार्टी सुभाष की बेटी मेघना घई पुरी ने मुंबई में आयोजित की थी।


सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, श्रेयस तलपड़े, सोनू निगम, गायिका अलका यागनिक, सुखविंदर, सतिश कौशिक इस बर्थडे सेलीब्रेशन में शरीक हुए थे।


जब सुभाष से इस पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मेरे साथी यहां इस मौके पर रहे और सभी ने मेरे प्रति प्यार दिखाया जो आपको जीवन के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।'


पार्टी में माधुरी दीक्षित भी बहुत खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। बता दें कि सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में कामयाबी का वो दौर देखा है, जब सितारे उनकी फिल्म में काम पाने के लिए उनके दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे। घई ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की यश चोपड़ा की लीक पर चलने की। इस कोशिश की पहली कड़ी परदेस तो सुपर हिट रही, लेकिन पहले ताल और फिर यादें ने उनके तिलिस्म को चूर-चूर कर दिया। जानते हैं सुभाष घई निर्देशित 5 उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने उनसे शो मैन का तमगा छीन लिया।


सुभाष घई ने अपने करियर में बतौर डायरेक्टर आखिरी दांव खेला था पांच साल पहले फिल्म कांची में। इस फिल्म में दो नए चेहरे नजर आए एक थीं मिष्टी और दूसरे कार्तिक आर्यन। इनके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी थे। फिल्म की कहानी एक लड़की को देश में होते अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते दर्शाती है। इस फिल्म के बाद सुभाष घई ने कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की है, और हिंदी सिनेमा ने भी 2015 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर रिटायर घोषित कर दिया।


बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय को सिर्फ तीन फिल्मों में एक साथ देखा गया है जिसमें ढाई अक्षर प्रेम के, हम दिल दे चुके सनम और हम तुम्हारे हैं सनम शामिल है। लेकिन सुभाष घई ने कभी दोनों को एक साथ डायरेक्ट नहीं किया। हालांकि फिल्म ताल में डायरेक्ट किया था।

credits: zimbio
बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या, देखें सभी तस्वीरें बर्थडे पार्टी में एक साथ नजर आए सलमान-ऐश्वर्या, देखें सभी तस्वीरें Reviewed by bollykeeda on January 26, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement