Header Ad

Post AD Top

Advertisement

इस बॉलीवुड अभिनेत्री का हर बड़े स्टार के साथ रहा है अफयेर, खुद लीक कराया अपना अश्लील MMS



हिंदी और बंगाली फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी और एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया रुपहले पर्दे पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। रिया ने फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी हिट फिल्मों में 'स्टाइल', 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्में ही याद आती हैं जबकि रिया ने बॉलीवुड में करीब 30 फिल्में की हैं।


अब रिया पूरी तरह से बंगाली फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं लेकिन बॉलीवुड उनसे जुड़े विवादों को कभी नहीं भूल पाएगा। रिया के विवादों में उनके एमएमएस लीक होने से लेकर रेव पार्टी में मिलने तक के किस्से शामिल हैं। बॉलीवुड में पैर जमाने की होड़ में उनके हाथ या तो विवाद लगे या फिर बी ग्रेड फिल्में। स्टार किड होने के बाद भी रिया सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं।


रिया सेन को फिल्म ना मिलने की एक वजह उनका खराब बर्ताव भी था। डायरेक्टर से लेकर फिल्म यूनिट का हर मेंबर उनके बुरे बर्ताव से परेशान रहता था। इसके अलावा रिया अपने अफेयर को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहीं। उनके ब्वॉयफ्रेंड में अक्षय खन्ना से लेकर लेखक सलमान रुशदी तक का नाम शामिल है। जबकि रुशदी रिया से दोगुनी उम्र के थे।


रिया ने अक्षय खन्ना के साथ फिल्म 'लव यू हमेशा' में काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अफसोस की बात ये रही कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ समय तक तो ठीक चला फिर दोनों के बीच आ गए जॉन अब्राहम। जो उस दौरान एक सफल मॉडल की तरह उभर रहे थे।


अब रिया का दिल जॉन पर आ गया तो अक्षय से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आई थीं। हालांकि जॉन से ब्रेकअप के बाद अक्षय और रिया एक बार फिर साथ आए थे और अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था लेकिन इस बार रिया की जिंदगी में उस समय के उभरते क्रिकेटर श्रीसंथ ने एंट्री ले ली। इस वजह से एक बार  रिया का ब्रेकअप हो गया।


2011 में रिया कई बार स्टेडियम में श्रीसंथ के लिए चीयर करते देखी गईं। दोनों को रेस्टोरेंट और पब में साथ घूमते भी देखा गया था। वहीं दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर श्रीसंथ की शादी भुवनेश्वरी देवी से तय हो गई और दोनों के रास्ते जुदा हो गए।


वैसे रिया के अफेयर की खबरें शरमन जोशी के साथ भी आती रहीं। इन दोनों ने फिल्म 'स्टाइल' और 'शादी नंबर वन' में साथ काम किया था। अफेयर के अलावा रिया सेन कई पार्टी में लड़के और लड़कियों को लिप टू लिप किस करते हुए भी पकड़ी गईं। इन वजहों से वो हमेशा चर्चा में बनी रहीं। पहला मामला तब सामने आया जब उन्होंने एक पब्लिक पार्टी में बिजनेसमैन खालिद को किस कर लिया।


लड़के क्या उन्होंने लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। रिया एक पार्टी में नशे की हालत में एक अजनबी लड़की को लिप टू लिप किस कर बैठीं और कैमरे में कैद हो गईं। इतना ही नहीं रिया ड्रग्स एडिक्ट भी रही हैं। पार्टियों में अक्सर उन्हें नशे की हालत में देखा गया। रिया एक बार अपने ब्वॉयफ्रेंड की रेव पार्टी में भी पकड़ी गई थीं। रिया ने इन खबरों को अफवाह बताया और उनका कहना था कि कभी कोई उनसे ये बातें पूछने क्यों नहीं आता।


रिया की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद था एक्टर अष्मित पटेल के साथ उनका एमएमएस लीक होना। 2005 में रिया और अष्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। पब्लिसिटी के लिए रिया ने खुद अपना ये वीडियो लीक करवा दिया। इस वीडियो में वो अंतरंग होते और एक दूसरे को किस करते दिख रहे थे। वीडियो में दोनों आधे न्यूड भी थे। हालांकि रिया और अष्मित दोनों ने ही इस वीडियो को झूठा बताया था।


रिया का कहना था कि वीडियो में वो लड़की कोई और है। इस वीडियो के लीक होने के साथ ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। अफेयर, किस से हट कर रिया पर चोरी का इलजाम भी लगाथा। खबर थी कि रिया फिल्म 'अ स्ट्रेंज लव स्टोरी' के सेट पर शराब पी कर पहुंचीं। वहां काफी हंगामा करने के बाद उन्होंने कपड़ों वाले डिपार्टमेंट से एक जीन्स भी चुराई।


एक समय था जब रिया और बॉबी डार्लिंग अच्छी दोस्त हुआ करती थीं लेकिन इनकी दोस्ती तब टूटी जब रिया ने जानबूझ कर बॉबी को ड्रग्स दे दी। ये लोग इंदौर जा रहे थे और तभी ये कांड हुआ। रिया हमेशा अपनी फिल्मों में बोल्ड और हॉट दृश्यों को लेकर चर्चा में रही हैं। आशीष चौधरी और रणदीप हुड्डा के साथ उनके कई हॉट सीन हैं। रिया को पहली बार पहचान फाल्गुनी पाठक के गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथों में' से मिली थी।

credits: zimbio
इस बॉलीवुड अभिनेत्री का हर बड़े स्टार के साथ रहा है अफयेर, खुद लीक कराया अपना अश्लील MMS इस बॉलीवुड अभिनेत्री का हर बड़े स्टार के साथ रहा है अफयेर, खुद लीक कराया अपना अश्लील MMS Reviewed by bollykeeda on January 26, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement