Header Ad

Post AD Top

Advertisement

अपने एक्स लवर्स की शादियों में मेहमान बने थे ये 7 कलाकार, नम्बर 6 ने तो किया था जमकर डांस!



बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई जोड़ियां हुईं हैं, जिन्होंने ब्रेक-अप के बाद भी अपने रिश्ते खराब नहीं किये। किसी न किसी तरह से ये आपस में मिलते रहे और अपने सम्बन्धों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी। आज हम आपको अपनी इस खबर में बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ एक्स गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड्स के नाम बताएंगे जिन्होंने ब्रेक-अप होने के बाद भी आपस में रिश्ता कायम रखा। यहां तक कि एक-दूसरे की शादियों में भी खूब इन्जॉय किया। तो आईए जानते हैं इन कपल के बारे में….

1. विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर सिंह


बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी डेब्यू फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ की थी, जिसके बाद से ही लगातार इनके अफेयर की खबरें आने लगी थी। हालांकि यह काफी लम्बे समय तक नहीं चला और दोनों थोड़े समय के बाद अलग हो गए। हालांकि इसकी वजह से दोनों के रिश्तों में खटास नहीं आई। अनुष्का शर्मा ने जब अपनी शादी का रिसेप्शन रखा तो उन्होंने रणवीर सिंह को न्योता भेजा और वो पहुंचे भी थे

2. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में शाहिद कपूर


शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी खुलकर यह बात नहीं मानी कि वे दोनों कभी रिलेशन में हैं लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री जानती है कि दोनों काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। हालांकि यह रिश्ता हमेशा के लिए नहीं रह पाया और दोनों का ब्रेक-अप हो गया। बता दें कि हाल में जब देसी गर्ल ने निक जोनस के साथ शादी रचाई तो उन्होंने शाहिद को इन्वाइट किया था। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी के साथ देसी गर्ल के रिसेप्शन में पहुंचे थे।

3. सोनम कपूर के रिसेप्शन में आलिया के रणबीर कपूर


रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रिश्ता बहुत लम्बे समय तक नहीं चल पाया था। दोनों ने सांवरिया से एक साथ फिल्मों में कदम रखा था, जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई दोनों अलग हो गए। हालांकि इस ब्रेक-अप की वजह से दोनों ने दूरियां नहीं बनाई। रणबीर कपूर ने न केवल सोनम का रिसेप्शन अटेंड किया था बल्कि उनके साथ संजू में भी काम किया था।

4. नेहा धूपिया की शादी में पहुंचे युवराज


जिस समय युवराज सिंह अपने करियर में चरम पर थे, उस समय उनका नाम कई सारी अदाकाराओं के साथ जुड़ा था। नेहा धूपिया भी उन्हीं में से एक हैं। हाल में नेहा ने युवी के दोस्त अंगद बेदी से शादी रचाई, जिसमें युवराज सिंह शामिल हुए थे।

5. मिलिंद सोमण की शादी में पहुंची दीपनिता शर्मा


मिलिंद सोमण और दीपनिता शर्मा के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं कि दोनों कुछ सालों के लिए साथ में थे, जिसके बाद में ये अलग हो गए। हाल में जब मिलिंद ने अंकिता के साथ शादी रचाई तो उसमें दीपनिता शामिल हुईं और खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके जानकारी भी दी।

6. बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर की शादी में पहुंचे डीनो मोरिया


बिपाशा बसु जब मुंबई में पहली बार आई थीं तब डीनो वो पहले इंसान थे, जिनके लिए उनका दिल धड़का था। डीनो ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि मुंबई आने के बाद बिपाशा ने सबसे पहले उन्हें ही डेट किया था। हाल में जब बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई तो उसमें डीनो मेहमान बने थे।

7. अहाना देओल की शादी में पहुंचे थे रणवीर सिंह


बहुत कम लोगों को पता है कि रणवीर सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को डेट किया था। जब दोनों कॉलेज से बाहर आए तो इनका ब्रेक-अप हो गया। जब अहाना ने शादी रचाई तो रणवीर सिंह ने उसमें शिरकत की थी। रणवीर सिंह के फैन पोस्ट को लाइक और शेयर करें।

credits: zimbio

अपने एक्स लवर्स की शादियों में मेहमान बने थे ये 7 कलाकार, नम्बर 6 ने तो किया था जमकर डांस! अपने एक्स लवर्स की शादियों में मेहमान बने थे ये 7 कलाकार, नम्बर 6 ने तो किया था जमकर डांस! Reviewed by bollykeeda on March 16, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement