Header Ad

Post AD Top

Advertisement

पति आनंद संग भारत लौटीं सोनम कपूर, खुद को घर में किया आइसोलेट!



दोस्तों कोरोना वायरस के चलते भारत सरकार ने देश से जाने और आने पर पाबन्दी लगा दी है, इसके बाद से कई सितारों ने अपनी यात्राए कैंसिल कर दी हे हैं और सेफ जगह पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। साथ ही जो लोग देश से बाहर है वो देश लोट रहे है। हाल ही में सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में थीं और वे अपने घर को काफी मिस कर रही थीं।


बता दे की भारत आ गई हैं और इस बारे में रवाना होने से पहते खुद ही जानकारी दी थी। सोनम की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम मास्क लगाए दिख ही हैं। इसके अलावा सोनम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं-‘मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। लव यू ऑल।’ भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की।




बता दे की बाहर से आने वाले लोगो की एयरपोर्ट हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित तो नहीं है। सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके।

Credits: Instagram
पति आनंद संग भारत लौटीं सोनम कपूर, खुद को घर में किया आइसोलेट! पति आनंद संग भारत लौटीं सोनम कपूर, खुद को घर में किया आइसोलेट! Reviewed by bollykeeda on March 18, 2020 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement