Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां है उम्र में अपने पतियो से बड़ी, एक तो लगभग 12 साल है बड़ी!



दोस्तों कहते है की प्यार अँधा होता है,और प्यार में न उम्र देखि जाती है न ही जात धर्म, बॉलीवुड में तो ये बात सौ फीसदी सच है. ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड में प्यार और शादी के लिए कोई नियम नहीं है। अलग धर्म में शादी करना बॉलीवुड में आम है, लेकिन कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अपने पति से उम्र में बड़ी हैं। आपको बता दें, उम्र का फर्क कहीं-कहीं ज्यादा भी है । आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं से मिलवाने जा रहे है जिनके पति उम्र में सिर्फ एक दो साल ही नहीं बल्कि कई साल छोटे है। इतना उम्र का अंतर हमारे देश में बहुत कम स्वीकार किया जाता है लेकिन कहते है जब इंसान की किसी से प्यार हो जाये तो फिर कुछ दिखाई नही देता। तो आइये मिलते है बॉलीवुड की कुछ चुनिन्दा एक्ट्रेस से जिनकी पति उनसे छोटे है ।

1. ऐश्वर्या राय


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ हुआ है, बता दे की अभिनेत्री ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं. ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम अराध्या है।

2. शिल्पा शेट्टी


बॉलीवुड की खुबसूरत और सबसे फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक है, आप को बता दे की शिल्पा ने फैमस बिज़नेस राज कुंद्रा के साथ शादी की है, आपकी जानकारी के लिए बता दे की शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से उम्र में 3 माह बड़ी हैं। साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ शादी की थी।

3. बिपाशा बसु


बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर से उम्र में 3 वर्ष बड़ी हैं। साल 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। यह करण की तीसरी शादी है जबकि बिपाशा अपने कई अफेयर्स के कारण चर्चा में रह चुकी है।

4. प्रीति जिंटा


बॉलीवुड की डिंपल गर्ल अभिनेत्री प्रिटी जिंटा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फैमस अभिनेत्री में से एक है, प्रीति ने अपने बॉलीवुड कॅरियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। प्रीति ने 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रैंड जीन गुडइनफ से एक साल के रिलेशन के बाद शादी कर ली। जीन अभिनेत्री प्रीति जिंटा से 10 साल छोटे हैं।

5. अमृता सिंह


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह सैफ अली खान से उम्र में 12 वर्ष बड़ी थीं। साल 2004 में सैफ और अमृता ने शादी के 13 वर्ष बाद तलाक ले लिया था। जब इन दोनों से शादी की तो अमृता एक बड़ी हीरोइन थी वन्ही सैफ अपने करियर के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।

6. उर्मिला मातोंडकर


बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस में उर्मिला का नाम भी शामिल है, उर्मिला ने कई हिट फिल्मो काम किया है, बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से उम्र में 10 वर्ष बड़ी हैं। साल 2016 में उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी की थी।

7. सोहा अली खान


बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान, कुणाल खेमू से उम्र में 5 वर्ष बड़ी हैं। साल 2015 में सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ शादी की थी। सोहा सफी अली खान की बहन है और खुद भी एक एक्ट्रेस रह चुकी है लेकिन इनका करियर ज्यादा सफल नही रह पाया।

8. अर्चना पूरन सिंह


टीवी अभिनेता और बॉलीवुड निर्देशक परमीत सेठी की पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह परमीत सेठी से उम्र में 7 वर्ष बड़ी हैं। साल 1992 में अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी के साथ शादी की थी। बता दे की  अर्चना पुरन सिंह से कॉमेडी शो को जज किया है।

credits: zimbio
बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां है उम्र में अपने पतियो से बड़ी, एक तो लगभग 12 साल है बड़ी! बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां है उम्र में अपने पतियो से बड़ी, एक तो लगभग 12 साल है बड़ी! Reviewed by bollykeeda on October 06, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement