ये है बॉलीवुड की सबसे हिट ननंद-भाभी की जोड़ी, इनमे से एक है एक दूसरी की पक्की दोस्त।
दोस्तों जब किसी की शादी होती है है तो शादी के बाद कई नए रिश्ते आपके साथ जुड़ जाते हैं। कई बार इन रिश्तों को प्यार से निभाना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही रिश्तों में एक रिश्ता होता है ननद और भाभी का। कहने के लिए यह बेहद खट्टा मीठा रिश्ता होता है मगर इसे निभाना आसान नहीं होता। इसे निभाना जितना मुश्किल भाभी के लिए होता है उतना ही मुश्किल ननद के लिए भी होता है। इन्हीं रिश्तो में एक ननद-भाभी का भी रिश्ता हैं। जो प्यार ननद और भाभी के रिश्ते मे दिखता हैं वो शायद किसी और रिश्ते में देखने को ना मिले। ऐसे ही बॉलीवुड में भी ननद और भाभीकी कई ऐसी जोड़ियाँ हैं जिन्हें देखकर लगता हैं कि वाकई में एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड ननद-भाभी के रिश्तों के बारे में जो की बहुत अच्छी दोस्त हैं
1. ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा
बॉलीवुड की दूसरी सबसे फेमस ननद भाभी की जोड़ी ऐश्वर्या और श्वेता की है। दोनों को कई बार एक साथ एक ही ईवेंट पर देखा गया है। छुट्टियां बिताने की बात आती है,तब भी दोनों को एक दूसरे के साथ कई बार देखा गया है। श्वेता नन्दा ने ‘कॉफ़ी विद करण’ के शो में भी कहा था कि वो ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती है| इसके अलावा श्वेता ने अपने भतीजी आराध्या के बारे में कहा कि वो मेरी उम्र में मेरे बच्चों की तुलना में बहुत कुछ कर रही है।
2. ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया
यह जोड़ी भी एक-दूसरे के साथ एक बड़ा तालमेल साझा करती है। एक घटना थी जब अल्का एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी जो उससे 15 साल की उम्र में बड़ा और तलाकशुदा था।, दोनों अक्सर साथ में देखा गया है।
3. करीना कपूर खान और सोहा अली खान
पटौदी परिवार से ननद-भाभी की यह जोड़ी अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई देती है और छुट्टियां भी साथ में मनाती है। वे एक-दूसरे के साथ एक बड़ा बंधन साझा करती हैं और हर संभव तरीके से एक-दूसरे की प्रशंसा करती हैं। ये जोड़ी अक्सर साथ में दिखाई पड़ती हैं और छुट्टियां भी एक-दूसरे के साथ मनाती है। करीना और सोहा एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं और एक-दूसरे की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती हैं।
4. सोनाक्षी सिन्हा और तरुणा अग्रवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री है, आज वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल है बता दे की तरुणा अग्रवाल ने वर्ष 2015 में सोनाक्षी के बड़े भाई कुश से विवाह किया था। यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ बहन जैसा प्यार करती है।तरुण भी सोनाक्षी को अपनी छोटी बहन मानती हैं।
5. अनुष्का शर्मा और भावना कोहली ढिंगरा
इंडियन क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बारे में हर कोई जानता हैं। लेकिन विराट की बहन भावना कोहली के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। भावना अपनी भाभी अनुष्का से एक छोटी बहन की तरह प्यार करती हैं। हालांकि वो ज्यादा एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आती हैं। लेकिन उनक प्यार एक-दूसरे के लिए बहुत हैं।
6. रानी मुखर्जी और ज्योति मुखर्जी
बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री रानी अपने भाभी, ज्योति के बहुत करीब है। रानी ने अपने परिवार की जिम्मेदारियों के कारण लंबे समय से शादी नहीं की थी। उसके भाई ने कभी भी अपने परिवार की कोई जिम्मेदारी गंभीरता से नहीं ली, इसलिए रानी ने अपनी भाभी और उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाई।
7. नीतू सिंह और रीमा जैन
अपने जामने की फैमस अभिनेत्री नीतू सिंह की शादी बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के साथ हुई है, ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध है, बाॅलीवुड की सबसे पुरानी ननद भाभी की जोड़ी है। दोनों को एक साथ कई जगहों पर देखा जाता है।
credits: zimbio
ये है बॉलीवुड की सबसे हिट ननंद-भाभी की जोड़ी, इनमे से एक है एक दूसरी की पक्की दोस्त।
Reviewed by bollykeeda
on
October 05, 2018
Rating:

Post a Comment