समुद्र किनारे इस आलिशान महल में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, एक दिन का किराया जान उड़ जाएंगे होश!
दोस्तों इस साल बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रिया शादी करने वाली है, जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मो में अपने अभिनय का दम दिखाया है, बॉलीवुड में भी इस साल दो ख़ास शादियाँ होने वाली हैं। पहली शादी प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस की, तो दूसरी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। रणवीर और दीपिका की बात करे तो ये दोनों एक दुसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। इनकी ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री तो जबरदस्त हैं ही लेकिन पर्सनल लाइफ में भी दोनों की काफी बनती हैं। इनकी जोड़ी लोगो को खूब पसंद आती हैं।
ऐसे में जब ये लोग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो इनके फेंस इन पर कड़ी नज़र जमाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। दीपिका ने बताया था कि रणवीर और वे इस साल 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। ये शादी कन्नड़ और सिंधी दोनों के रीती रिवाजो से की जाएगी । दोनों ने कुछ समय पहले अपनी शादी का कार्ड सोशल मिडिया पर शेयर कर अपने फैन्स को शादी की जानकारी दी थी ।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दीपिका एक कन्नड़ फैमिली से हैं तो वहीँ रणवीर एक सिंधी परिवार से आते हैं। हाल ही में दोनों की शादी के पहले की रस्मे हो चुकी हैं। जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के बाद ये दोनों ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं। पहला रिसेप्शन मुंबई में होगा, जबकि दुसरा बैग्लुरु में होगा। मुंबई वाले रिसेप्शन में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियों के आने की उम्मीद हैं। गौरतलब हैं कि इसके पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इटली में शादी कर चुके हैं।
खबर के मुताबिक रणवीर और दीपिका अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो चुके हैं। जिन लोगो को नहीं पता उन्हें बता दे कि ये दोनों अपनी शादी इटली के लेक कोमो नाम की जगह पर करने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यहाँ पर इनकी शादी एक डेल बालडियानेलो नाम के आलिशान महल में होगी। ये महल इटली में काफी फेमस हैं और अपनी शानदार ब्यूटी के लिए जाना जाता हैं।
इस महल की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहाँ से समुंदर और इन्द्रधनुष जैसे खुबसूरत नज़ारे तक देखने को मिल जाते हैं। ये महल अपनी शानदार सुंदरता के लिए इतना प्रसिद्द हैं कि इसके पहले भी कई इंटरनेशनल सितारें यहाँ अपनी शादी कर चुके हैं। हालाँकि इतनी सारी खूबियाँ होने के साथ ही ये महल काफी महंगा भी हैं। इटली के जिस महल में दीपिका और रणवीर शादी करने जा रहे हैं उसका सिर्फ एक दिन का किराया 8.5 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक हैं। और सुविधाओ के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है।
credits: zimbio
समुद्र किनारे इस आलिशान महल में होगी दीपिका-रणवीर की शादी, एक दिन का किराया जान उड़ जाएंगे होश!
Reviewed by bollykeeda
on
November 12, 2018
Rating:

Post a Comment