Header Ad

Post AD Top

Advertisement

4 अफेयर और एक शादी के बाद अब पांचवें आदमी से संबंध बना रही है ये एक्ट्रेस-करोड़ों की है मालकिन



बॉलीवुड इंडस्ट्री मे ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद हैं जो अपनी रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। यह अभिनेत्रियां आए दिन अपनी रियल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियां बन जाती हैं। आइये आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे मे बताते हैं।


बॉलीवुड से दूर किम शर्मा इन दिनों अपने अफेयर की वजहों से काफी सुर्खियों में हैं। किम अक्सर हर्षवर्धन राणे के साथ देर रात स्पॉट हुईं लेकिन अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने कबूल नहीं किया। इस बीच किम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी। इस पोस्ट के साथ किम शर्मा ने हर्षवर्धन राणे के साथ तस्वीर भी पोस्ट की है।


इससे पहले किम शर्मा को हर्षवर्धन के साथ मुंबई की सड़कों पर स्कूटी से घूमता हुआ देखा गया था। तस्वीरों में हर्षवर्धन स्कूटी चला रहे थे और किम उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई थीं। हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में नजर आए थे। इसके बाद वह ‘पलटन’ में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं।


बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं मे सुमार किम शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2000 मे रिलीज हुई फिल्म मोहब्बते से की थी। इस फिल्म मे बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भी मुख्य भूमिका मे थीं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबास्टर फिल्म साबित हुई, और किम शर्मा का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों मे लिया जाना लगा।


इस फिल्म के बाद किम शर्मा ने बॉलीवुड कई फिल्मों मे काम किया, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। किम शर्मा अपनी रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ को लेकर भी चर्चा मे रही हैं। बता दे किम शर्मा ने किम शर्मा सबसे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह से अफेयर को लेकर सुर्खियों में आई थीं। दोनों का रिश्ता करीब 4 साल तक चला और फिर 2007 में ब्रेकअप हो गया।


2010 में किम शर्मा ने केन्या के रहने वाले बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी। हालांकि दोनों ने अप्रैल, 2017 में तलाक की अर्जी फाइल की थी। अली पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। अपनी पत्नी से तलाक लेकर अली पुंजानी ने किम शर्मा से शादी की थी।


अली पुंजानी से अलग होने के बाद किम मुंबई में ही फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट करने लगीं। हालांकि कुछ महीनों पहले खबर आई कि अर्जुन खन्ना से भी उनका ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन खन्ना पहले से शादी-शुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम शेफाली है।

credits: zimbio
4 अफेयर और एक शादी के बाद अब पांचवें आदमी से संबंध बना रही है ये एक्ट्रेस-करोड़ों की है मालकिन 4 अफेयर और एक शादी के बाद अब पांचवें आदमी से संबंध बना रही है ये एक्ट्रेस-करोड़ों की है मालकिन Reviewed by bollykeeda on December 25, 2018 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement