विदेश में पैदा हुई है ये 5 मशहूर टीवी अभिनेत्रियां पर टीवी इंडस्ट्री की है जान!
बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह टेलीविज़न अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगो को अपना दीवाना बना लिया है, फिल्म एक्ट्रेस से ज्यादा घर घर में टीवी अभिनेत्रियों के चर्चे होते है। टीवी जगत की कई अभिनेत्रियों ने तो सफलता के ऐसे मुकाम बनाये है जो फिल्म अभिनेत्रियां भी नहीं छू पायी। लेकिन टीवी जगत की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जो भारतीय मूल की ना होने के बावजूद भारतीय टेलीविज़न जगत के दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकी है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है, जो विदेशी होते हुए भी भारतीय टीवी जगत पर राज़ कर चुकी है।
1. आशका गोराडिया
टीवी के विवादित शो बिग बॉस-6 की कंटेस्टेंट और टीवी जगत में सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री आशका गोराडिया अपन नेगेटिव किरदारों से इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी है। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते की आशका भारत नहीं बल्कि कनाडा में पैदा हुए है।
2. रेनु पारेख
स्टार प्लस पर आने वाले मशहूर शो इश्कबाज़ में गौरी के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री रेनु पारेख कई सीरियल्स में लीड रोल निभा चुकी है और ये अभिनेत्री भी भारत नहीं बल्कि अमेरिका के बोस्टर्न में पैदा हुई है।
3. शिल्पा आनंद
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा साउथ इंडियन फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद की बहन हैं। शिल्पा को ज्यादतर लोग पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ के उनके किरदार डॉ. रिद्धिमा गुप्ता और डॉ. शिल्पा मल्होत्रा के रोल से जानते हैं। उन्होंने ‘प्यार की यह एक नई कहानी’ और ‘महिसागर’ में भी काम किया है।पॉपुलर सीरियल दिल मिल गए में डॉक्टर रिद्धिमा के किरदार से घर – घर में पहचान बनाने वाली शिल्पा आनंद भी इटली में पैदा हुई थी।
4. शमा सिकंदर
अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर कई टीवी शोज़ में काम कर चुकी है पर इनका जन्म भी जर्मनी में हुआ था।
5. चार्ली चौहान
टीवी शो कैसी ये यारियां की चार्ली चौहान ने अपनी अदाओं और अभिनय से आपको बहुत इम्प्रेस किया अपने अफेयर और मशहूर टीवी शो कैसी ये यारियां से खासी सुर्खियां बटोरने वाली टीवी अभिनेत्री चार्ली चौहान भी भारत नहीं बल्कि मैक्सिको में पैदा हुई है।
credits: zimbio
विदेश में पैदा हुई है ये 5 मशहूर टीवी अभिनेत्रियां पर टीवी इंडस्ट्री की है जान!
Reviewed by bollykeeda
on
December 21, 2018
Rating:

Post a Comment