सलमान नहीं कभी इस शख्स के प्यार में लिए पागल हो गई थी ऐश्वर्या, पार कर दी थी पागलपन की हद
जब भी ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में सलमान खान का ही नाम आता है. सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है. लेकिन हम आपको आज उस शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो कभी सलमान से भी ज्यादा ऐश्वर्या के करीब आ गया था. 1994 में मिस वर्ल्ड बनाने के बाद ऐश्वर्या का नाम पूरी दुनिए में छा गया. अब ऐश्वर्या फिल्मो में एंट्री करना चाहती थी. साल 1997 में रिजनल सिनेमा ने उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया. इसी साल उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म भी मिल गई। ऐश्वर्या की पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया थी’.
ऐश्वर्या अपने करियर को शुरू ही कर रही थी लेकिन उस वक़्त सलमान सुपरस्टार थे. सलमान ने अपने दम पर ऐश्वर्या का करियर सेट करने का जिम्मा उठाया. संजय लीला भंसाली सलमान के अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने दोनों को लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ बनाई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश एक-दूजे से सच्ची वाली मोहब्बत कर बैठे थे. ऐश धीरे-धीरे सलमान की जिंदगी में दाखिल हो रही थी। सलमान बॉलीवुड के बैड ब्वॉय थे। ऐश के घरवाले सलमान को नहीं चाहते थे। लेकिन सलमान के घर ऐश का खूब आना-जाना था। अपने घरवालों से नाराज होकर ऐश्वर्या राय अकेले रहने लगी थी।
खबरों के मुताबिक, सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म ‘कुछ ना कहो’ के सेट पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस फिल्म के हीरो अभिषेक बच्चन थे, कहते हैं कि सलमान ने उनकी कार तक में तोड़फोड़ भी की। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश ने माना कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि जब वो सलमान का फोन नहीं उठातीं तो सलमान झगड़ा करते थे। ऐसे में इस रिलेशन का अंत हो गया।
ऐश्वर्या जब सलमान से ब्रेकअप के बाद अकेली पड़ गई थीं, तभी उनकी जिंदगी में एक शख्स ने एंट्री ली और वो शख्स थे विवेक ओबेराय। विवेक ओबेराय और ऐश्वर्या एक दूसरे के बेहद करीब आने लगे। कई मौकों पर विवेक ने ऐश्वर्या के लिए अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि ऐश्वर्या अक्सर विवेक के साथ नजर तो आती थीं, लेकिन कभी अपने रिश्ते पर उन्होंने कुछ भी खुलकर नहीं कहा।
1 अप्रैल 2003 को ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया ने ऐश्वर्या, सलमान और विवेक ओबेराय के रिश्ते का कड़वा सच देखा। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया और उन्हें गंदी गालियां दीं। विवेक ने पत्रकारों से कहा कि सलमान ने ऐश्वर्या से उनकी दोस्ती की वजह से उन्हें गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। विवेक ने कई इंटरव्यू में बताया कि मैंने ऐश्वर्या के लिए सलमान से झगड़ा किया, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। यहां तक कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक से इंडस्ट्री के कई लोगों ने किनारा कर लिया।
यहाँ तक की इसी बात को लेकर सलमान और विवेक के बीच इतनी दूरियां बढ़ गई की वे आज भी एक दुसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते. लेकिन ऐश्वर्या को शायद अभिषेक का ये बर्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया. साल 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ फिल्म रिलीज हुई थी।
अभिषेक ऐश्वर्या ने साथ-साथ काम किया था। एकसाथ दोनों की पहली फिल्म थी। पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों ने एक-दूजे से मिलना-जुलना शुरू किया। 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। इस तरह अभिषेक से शादी के साथ ही मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की प्रेम कहानियो पर ब्रेक लग गया और वो हमेशा के लिए अभिषेक बच्चन की हो गई.
credits: zimbio
सलमान नहीं कभी इस शख्स के प्यार में लिए पागल हो गई थी ऐश्वर्या, पार कर दी थी पागलपन की हद
Reviewed by bollykeeda
on
December 04, 2018
Rating:

Post a Comment