Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बॉलीवुड के इन 5 अभिनेताओं के दो-दो बेटे करते हैं फिल्मों में काम, 4 और 5 के तीन-तीन बेटे!



दोस्तों बॉलीवुड में  कुछ ऐसे कई परिवार हैं। जो सालों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर अपने अभिनय के दम पर राज़ कर रहे हैं। आज भी इन परिवारों के बच्चे फिल्म जगत में काम कर रहे है। आज आपको बॉलीवुड के उन 5 अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहा हूं। जिनके दो दो बेटे फिल्मों में काम कर रहे हैं। आईये जानते है उन अभिनेताओ के बेटो के बारे में!

1. धर्मेंद्र


बॉलीवुड फिल्म जगत के हीमन अभिनेता धर्मेंद्र को आज किसी पहचान की जरुरत नही है, इन्होने दो-दो शादियां की है। जिन्होंने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर के साथ की थी। जिस शादी के चलते धर्मेंद्र दो बेटे और दो बेटियों के पिता बने। उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल आज की फिल्मों में काम कर रहे हैं। दोनों आज फिल्म जगत के जाने माने नाम है, साथ ही दूसरी पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ उनकी दो बेटिया भी है।

2. विनोद खन्ना


70 और 80 के दशक के जाने माने अभिनेता विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल साल 2017 को हुआ था। विनोद खन्ना ने भी फिल्म जगत में कई हिट फिल्मो में काम किया है, बता दे की विनोद खन्ना ने भी दो शादियां की है। जिन दोनों शादी के दौरान विनोद खन्ना तीन बेटों के पिता बने। जिनमें से उनके दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय खन्ना ने भी कई हिट फिल्मो में काम किया है लेकिन अपने पिता की तरह सफल नही हो पाए है।

3. पंकज कपूर


80 के दशक की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए अभिनेता पंकज कपूर ने सबसे पहले साल 1975 में अभिनेत्री नीलिमा आजमी से शादी की थी जिस शादी के दौरान पंकज कपूर एक बेटे शाहिद कपूर के पिता बने। लेकिन शाहिद के जन्म के बाद पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया। तलाक के बाद नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर के साथ शादी की। जिस शादी के बाद नीलिमा एक और बेटे ईशान खट्टर की मां बनी। इस तरह पंकज कपूर का एक सगा बेटा और एक सौतेला बेटा फिल्मों में काम कर रहे हैं।

4. सलीम खान


बॉलीवुड के जाने माने लेखक सलीम खान एक वक्त के अच्छे एक्टर और स्क्रीन राइटर रह चुके हैं। जिनके तीनों बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान फिल्मी दुनिया के जाने-माने चेहरे हैं। सलमान खान आज फिल्म जगत के बहुत बड़े अभिनेता है।

5. राज कपूर


अपने ज़माने के पोपुलर अभिनेता राज कपूर भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी लाखों करोड़ों दर्शकों के दिलों में आज वह जिंदा है। जिन्होंने आजादी के समय कृष्णा कपूर के साथ शादी की। शादी के बाद राज कपूर तीन तीन बेटों के पिता बने। उनकी तरह उनके बेटे भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रह चुके हैं।

credits: zimbio

बॉलीवुड के इन 5 अभिनेताओं के दो-दो बेटे करते हैं फिल्मों में काम, 4 और 5 के तीन-तीन बेटे! बॉलीवुड के इन 5 अभिनेताओं के दो-दो बेटे करते हैं फिल्मों में काम, 4 और 5 के तीन-तीन बेटे! Reviewed by bollykeeda on January 15, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement