Header Ad

Post AD Top

Advertisement

सिर्फ रंग गोरा होने से सफलता नहीं मिलती, टीवी जगत की इन 7 अभिनेत्रियों ने साबित किया!



दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्रिया हो या टीवी अभिनेत्रिया हो जब किसी शो में लीड एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट किया जाता है तो उनका गोरा रंग और अच्छी शक्ल देख कर ही उन्हें रोल के लिए चुना जाता हैं। लेकिन इसके बावजूद भी टीवी इतिहास में कई सीरियल्स ऐसे रहे हैं जिनमें लीड रोल को सांवला दिखाया गया है, या फिर सांवली ऐक्ट्रेस को कास्ट किया गया। लेकिन इसके बाद भी इन किरदारों को खूब पसंद किया गया और इन्हें काफी सफलता मिली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे।

1. दीपिका सिंह


टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह ने स्टार प्लस के शो ‘दिया और बाती हम’ में संध्या का रोल निभाया था, और अब तक वो किसी और शो में नज़र नहीं आई हैं। इस शो के बाद वे टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है।

2. हिना खान


अभिनेत्री हिना खान टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री में से एक है, टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलात है’ में हिना खान यानी अक्षरा का किरदार भी सांवला था, लेकिन अपने डेब्यू शो से ही हिना ने टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में अपना नाम लिखा लिया था।

3. गुलकी जोशी


टीवी के पॉपुलर शो ‘फिर सुबह होगी’ में गुलकी जोशी नज़र आई थीं, इस शो में वो सुगनी के किरदार में थीं, जो एक सीधी साधी छोटे कस्बे की लड़की की कहानी होती है। इनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

4. मिताली नाग


टीवी के फैमस शो ‘अफसर बिटिया’ में मिताली नाग ने कृष्णा की भूमिका निभाई थी, ये शो एक लड़की की कहानी पर आधारित था जो पढ़ लिख कर अफसर बनती है। इस शो के बाद मिताली काफी फैमस अभिनेत्री बन चुकी है।

5. निया शर्मा


फेमस सीरियल ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ में निया शर्मा के किरदार का रंग सांवला दिखाया गया था, लेकिन इसके बाद भी इस शो में उनके रोल को खूब पसंद किया गया था। और यहीं से निया ने खूब नाम कमाया था।

6. साक्षी तंवर


टीवी जगत की पोपुलर अभिनेत्री साक्षी तंवर टीवी शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर के साथ नज़र आईं थीं, और दोनों की जोड़ी को ख़ूब पसन्द किया गया था। साक्षी का रंग भले ही सांवला हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी कुछ कम नहीं है। टीवी के अलावा साक्षी ने बॉलीवुड की हिट फिल्म दंगल में भी काम किया है।

7. प्रत्युषा बनर्जी


टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में प्रत्युषा बनर्जी ने बड़ी आनंदी की भूमिका निभाई थी, इस किरदार के कारण वो घर घर इसी नाम से जानी जाने लगी थीं। लेकिन शो से बाहर होने के बाद डिप्रेशन और निजि कारणों के चलते इस अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली थी।

credits: zimbio

सिर्फ रंग गोरा होने से सफलता नहीं मिलती, टीवी जगत की इन 7 अभिनेत्रियों ने साबित किया! सिर्फ रंग गोरा होने से सफलता नहीं मिलती, टीवी जगत की इन 7 अभिनेत्रियों ने साबित किया! Reviewed by bollykeeda on January 15, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement