Header Ad

Post AD Top

Advertisement

फिल्म सुपरहिट होते ही शादी कर बॉलीवुड छोड़ गईं ये 8 हीरोइनें, आखिरी नाम चौंकाने वाला



बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों को जैसे ही छुना शुरू किया वैसे ही उन्होंने शादी भी कर ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी उन्हीं हीरोइनों में से एक हैं।

1. नम्रता


नम्रता ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की। हैं। नम्रता शिरोडकर 22 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने करियर के पीक में शादी के बंधन में बंध गईं।

2. सोनम कपूर


एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी की है। बता दें कि सोनम ने जिस समय शादी की वह अपने करियर के पीक में थीं। फिल्म 'नीरजा' में शानदार किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

3. अनुष्का शर्मा


साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कई हिट फिल्में दी, जिनमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' शामिल हैं। वहीं, अनुष्का ने अपने प्रोड्क्शन हाउस से फिल्म 'एनएच 10' बनाई थी। ऐसे में अनुष्का ने अपने करियर के पीक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद वो अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'परी' में नजर आईं। अनुष्का पूरी तरह से एक्टिव हैं और फिलहाल वरुण धवन के साथ 'सुई-धागा' की शूटिंग में बिजी हैं।

4. आसिन


बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आसिन खान भी शादी करके अपनी घर-गृहस्थी में बिजी हैं। आसिन ने फिल्म इंडस्ट्री के दो खान के साथ फिल्म की है जिसमें शाहरुख खान शामिल नहीं हैं। सलमान के साथ उन्होंने फिल्म 'रेडी' में काम किया था। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ  2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

5. भाग्यश्री


ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों की नजरों में आईं खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने भी समय रहते अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया। भाग्यश्री ने एक्टर से प्रोड्यूसर बने हिमालय डसानी के साथ सेटल होना बेहतर समझा।

6. नीतू सिंह


70 के दशक में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वालीं एक्ट्रेस नीतू सिंह ने करीब 20 फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इस दौरान उनको एक्टर ऋषि कपूर से प्यार भी हो गया। महज 21 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि से शादी कर ली। बता दें कि उस समय बॉलीवुड में नीतू की सफलता का डंका बज रहा था।

7. काजोल


काजोल और अजय की जोड़ी तो सबको ही भाती है। कहना गलत नहीं होगा कि शादी से पहले और शादी के बाद भी अजय और काजोल सुपरहिट फिल्में देने में पीछे नहीं हैं। काजोल ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी-कभी गम', 'कुछ-कुछ होता है', 'करण-अर्जुन' और 'बाजीगर' जैसी सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं।

8. सायरा बानो


पुराने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस सायरा बानो ने भी फिल्मों में हिट होने के दौरान शादी के बंधन में बंधना मुनासिब समझा। उन्होंने फिल्म 'पड़ोसन', 'जंगली' और 'झुक गया आसमान' जैसी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि वह सुपरस्टार दिलीप कुमार से उम्र में 22 छोटी हैं।

credits: zimbio
फिल्म सुपरहिट होते ही शादी कर बॉलीवुड छोड़ गईं ये 8 हीरोइनें, आखिरी नाम चौंकाने वाला फिल्म सुपरहिट होते ही शादी कर बॉलीवुड छोड़ गईं ये 8 हीरोइनें, आखिरी नाम चौंकाने वाला Reviewed by bollykeeda on January 26, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement