Header Ad

Post AD Top

Advertisement

'किन्नर' बन भी बॉलीवुड में तहलका मचा चुकी हैं 'फूलन देवी', इन 9 एक्टर्स ने भी निभाए हैं ऐसे किरदार



फिल्म जगत और थिएटर की जानी-मानी अभिनेत्री सीमा बिस्वास कल 14 जनवरी को अपना 54 वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म साल 1965 को भारत के पूर्वी राज्य असम के नलबारी में हुआ था। साल 1994 में आई फिल्म बेंडिट क्वीन ने उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान दिलाई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। सीमा को फिल्मों में कई कैरेक्टर रोल में देखा गया है। ऐसे में वह फिल्म में किन्नर का रोल करने में भी पीछे नहीं हटीं। सीमा के साथ-साथ बात करेंगे उन फिल्मी सितारो की जिन्होंने फिल्मों में एक किन्नर की भूमिका अदा की। 


इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर महेश मांजरेकर की। महेश मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में देखा जाता है। साल 2013 में फिल्म रज्जो में महेश मांजरेकर ने अपनी बीट से हटकर एक  किन्नर का किरदार अदा किया था।


अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। हालांकि आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज लोगों के जहन में हैं। सदाशिवम कभी कॉमेडी तो कभी विलेन के किरदार में नजर आते रहे थे लेकिन संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'सड़क' में उन्होंने एक किन्नर का रोल किया था।


हिंदी सिनेमा में अपनी साइको खलनायकी से मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने कई फिल्मों में तरह-तरह के किरादरों को जिया। वह फिल्मों में आज भी नजर आते हैं। हाल ही में उन्हें रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म सिम्बा में देखा गया था। बता दें कि साल 2005 में फिल्म 'शबनम मौसी' में उन्हें किन्नर के किरदार में देखा गया था।


इस कड़ी में अभिनेता निर्मल पांडे का भी नाम शामिल है। बता दें कि साल 2010 में निर्मल पांडे का देहांत हो गया था। उन्हें बहुत कम फिल्मों में देखा गया लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की वह दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ गए। निर्मल फिल्मों में ज्यादार कॉन्ट्रेक्ट किलर और खलनायकों की भूमिका में नजर आते थे। बता दें कि फिल्म 'दायरा' में वह किन्नर बने थे।


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने बॉलीवुड में भी बहुत जल्द अपनी पहचान बना ली। वह हिंदी फिल्मों में अधिकतर सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं चाहे वह इसमें किसी के दोस्त बने हो या फिर छोटे-मोटे गुंडे। बता दें कि रवि ने सैफ अली खान की फिल्म 'बुलेट राजा' में किन्रर का रोल किया था।


हिंदी सिनेमा में परेश रावल एक बहुत ही बड़ा नाम है। परेश ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक बड़े और छोटे किरदारों में हाथ डालकर खुद को अभिनय का बादशाह बना लिया है। कॉमेडी, शरीफ, गुंडा, विलेन जैसे किरदारों में परेश के असली रूप को पचानना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा परेश ने फिल्म तमन्ना में किन्रर का किरदार कर अभिनय का लोहा मनवाया।


अभिनेत्री शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से रातोंरात स्टार बन गई थीं। फिल्म में उनके कई न्यूड सीन थे। जिन्होंने सीमा को बॉलीवुड में जमने में मदद की। वहीं. 'क्वीन्स- डांस ऑफ डेस्टिनी' पूरी फिल्म ही किन्नरों की जिंदगी पर आधारित थी। सीमा बिस्वास और विनीत इसमें किन्नर बने थे।


अभिनेता अली जकारिया को बहुत कम दर्शक जानते हैं। वह फिल्मों में अधिकतर प्रोफेनशल किरदारों में नजर आते हैं। कई दफा उन्हें इंटिमेट सीन करते हुए भी देखा गया है। बता दें कि अली फिल्म दरमियां में किन्नर के रोल पर भी हाथ आजमा चुके हैं।


बॉलीवुड की कंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सांवत अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज से देश के कोने-कोने में मशूहर हैं। फिल्मों में उन्हें आइटम नंबर के लिए जाना जाता था। कुछेक फिल्मों में उन्हें छोटे-छोटे मोटे रोल में भी देखा गया है। ऐसे में वह कॉमेडी से भरपूर फिल्म मस्ती में एक किन्नर के रोल में नजर आई थीं।


टीवी पर सीरियल 'महाभारत' में अर्जुन के रोल से चर्चित हुए फिरोज खान ने फिल्म 'मेंहदी' में किन्नर का रोल किया था।


हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अतुल कुलकर्णी फिल्मों में ज्यादातर नेगेटिव किरदारों में नजर आते हैं। लेकिन मराठी फिल्म 'नटरंग' में अतुल कुलकर्णी ने एक किन्नर का किरदार निभाया था।

credits: zimbio
'किन्नर' बन भी बॉलीवुड में तहलका मचा चुकी हैं 'फूलन देवी', इन 9 एक्टर्स ने भी निभाए हैं ऐसे किरदार 'किन्नर' बन भी बॉलीवुड में तहलका मचा चुकी हैं 'फूलन देवी', इन 9 एक्टर्स ने भी निभाए हैं ऐसे किरदार Reviewed by bollykeeda on January 13, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement