Header Ad

Post AD Top

Advertisement

माँ के साथ पुलिस थाने पहुंची रणवीर की ये अभिनेत्री, परिवार वाले ही बने दुश्मन, जानें क्या है मामला!



बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा ने बॉक्सऑफिस पर बंपर कमाई की है, इस फिल्म में उनके साथ केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी नज़र आई है, जब से सारा ने फिल्म जगत में कदम रखा है, तब से वे सुर्खियों में बनी हुई है, अभिनेत्री सारा अली खान आज-कल काफी चर्चा में है। कार्तिक आर्यन के साथ उनका रिश्ता भी मशहूर होने का एक बड़ा कारण है। अब खबर की सारा अपनी माँ के साथ पुलिस स्टेशन गई थी।


हाल ही में वह अपनी माँ अमृता सिंह के साथ पुलिस थाने पहुँच थी। उन्होनें वहां पर 25 मिनट लगाए। उनका वहां जाने का कारण बहुत चौंकाने वाला है।  एक्‍ट्रेस सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ हालही में देहरादून के क्लेमेंटाउन पुलिस में एक भू-माफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट का शनिवार को देहांत हो गया जिसके चलते उनकी करोड़ों की संपत्ति पर विवाद गरमा गया।


दरअसल अमृता सिंह के मामा ‘मधुसूदन विम्बेट’ का निधन हो गया। वह देहरादून में रहते थे, अंतिम रस्मों के लिए सारा और अमृता देहरादून पहुंची थी। क्लेमेनटाउन पुलिस स्टेशन जाने के पीछे एक संपत्ति विवाद छुपा है। अमृता के मामा की देहरादून में करोड़ों की जायदाद है। मृतक विम्बेट की दो बहनें ताहिरा और रुखसाना हैं। अमृता सिंह, रुखसाना की बेटी है।


जनसत्ता की रिपोर्ट में बताया कि उस जायदाद पर ख़तरा मंडरा रहा है। भू-माफ़िया का कब्ज़ा करने का ख़तरा तो है ही, साथ में अमृता का अपनी बहनों से जायदाद के बँटवारे को लेकर विवाद है।


ऐसे में बहुत सारे लोग जायदाद पर कब्ज़ा करने की फ़िराक में हैं। अमृता, पुलिस को चाबियां और जायदाद से जुड़ी बाकी चीज़ें सौंपने आयी थी ताकि वह और किसी के हाथ ना लग जाए। साथ ही अमृता ने पुलिस से जायदाद पर नज़र रखने की गुज़ारिश भी की। पर पुलिस ने साफ़ इंकार कर दिया क्योंकि यह एक सिविल मामला है। अमृता और सारा को ये संपत्ति विवाद कोर्ट में ही सुलझाना पड़ेगा। सारा और अमृता ने तो इस बारे में मीडिया से कोई बात-चीत नहीं की, सारी बात का खुलासा खुद थाने के पुलिस कर्मियों ने मीडिया के सामने किया।

credits: zimbio
माँ के साथ पुलिस थाने पहुंची रणवीर की ये अभिनेत्री, परिवार वाले ही बने दुश्मन, जानें क्या है मामला! माँ के साथ पुलिस थाने पहुंची रणवीर की ये अभिनेत्री, परिवार वाले ही बने दुश्मन, जानें क्या है मामला! Reviewed by bollykeeda on January 21, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement