Header Ad

Post AD Top

Advertisement

इस कारण से नही हो पाई थी अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी, अक्षय है आज तक कंवारे!



दोस्तों अपने जामने के जाने माने अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का फिल्म करियर उनके पिता की तरह सफल नही रहा लेकिन उनकी कुछ फिल्मे लोगो को आज भी पसंद है और उनके चाहने वाले आज भी मौजूद है आज आपको अक्षय खन्ना के बारे में एक बात बताने वाले की आखिर अब तक उन्होंने शादी क्यों नही की और आखिर किस तरह उनकी शादी बॉलीवुड की फैमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ होते होते रहे गई।


आपको बता दे की अभिनेता अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च सन 1975 को हुआ था। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना इनके पिताजी थे।अक्षय खन्ना शुरू से ही बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं। उनके इस शर्मीले स्वभाव के कारण ही उनकी शादी अभी तक नहीं हो पाई है।


खबरों की माने तो एक बार करिश्मा कपूर के पिताजी रणधीर कपूर ने करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना की शादी के लिए विनोद खन्ना के पास रिश्ता भेजा था। लेकिन रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर ने टांग अड़ा दी। क्योंकि उस समय करिश्मा कपूर का करियर पूरे शबाब पर था और वह यह नहीं चाहती थी कि करिश्मा इस समय शादी करें।


इस मामले पर भी अक्षय खन्ना चुपचाप बैठे रहे और उन्होंने अपने शर्मीले स्वभाव के कारण कुछ नहीं कहा जिसके चलते करिश्मा की शादी कही और हो गई।


बता दे की अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी जाने माने बिज़नेस मैन संजय कपूर से हो गई और कुछ सालों बाद संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक भी हो गया। और आज करिश्मा अकेले ही जीवन जी रही है, बता दे की अक्षय खन्ना जल्द ही फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में नजर आने वाले है, इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है और तब से ही फिल्म विवादों में घिर चुकी है, साथ ही बता दे की फिल्म 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।

credits: zimbio
इस कारण से नही हो पाई थी अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी, अक्षय है आज तक कंवारे! इस कारण से नही हो पाई थी अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी, अक्षय है आज तक कंवारे! Reviewed by bollykeeda on January 07, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement