तैमूर से ऐसा काम कराना चाहते हैं रोहित शेट्टी, रणवीर को लगेगा झटका
सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान के प्रशंसको की कमी नहीं है इस बात से हर कोई वाकिफ है। लेकिन इस कामयाबी का आलम यह हो गया है कि नन्हे नवाब से फिल्म के प्रमोशन करने की भी बात हो रही है।
जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा। अब नन्हे नवाब फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे। यह हम नहीं बल्कि फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी का सपना है। दरअसल रोहित अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इंडियाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर गए थें। इसी दौरान उनके सामने सारा की एक ऐसी तस्वीर पेश की गई जिसमें वह तैमूर को राखी बांधती हुईं दिखी। इस तस्वीर के बाद शो के जज के और निर्माता कऱण जौहर ने तैमूर की लोकप्रियता का जिक्र किया।
डीएनए के रिपोर्ट के अनुसार तैमूर की इस लोकप्रियता के देखते हुए रोहित ने सारा से निवेदन किया है कि वह अपने इस छोटे भाई को सिम्बा का टी-शर्ट पहनाएं। इससे सिम्बा की ओपनिंग अच्छी होगी।
बता दें कि रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। हालांकि इस फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग हुई है। पर अब सोचिए अगर इस फिल्म का प्रमोशन तैमूर करते तो क्या होता? वैसे रणवीर के होते हुए तैमूर का प्रमोशन करना उन्हें झ्टका लगने वाली बात है। तो तैमूर के फैंस की गिनती भी किसी बड़े स्टार्स के फैंस से कम नहीं है।
बता दें कि नन्हे नवाब इन दिनो अपने मम्मी-पापा के करीना कपूर और सैफ के साथ स्विट्ज़रलैंड में नए साल का जश्न मना रहे हैं।
credits: zimbio
तैमूर से ऐसा काम कराना चाहते हैं रोहित शेट्टी, रणवीर को लगेगा झटका
Reviewed by bollykeeda
on
January 02, 2019
Rating:

Post a Comment