Header Ad

Post AD Top

Advertisement

48 की उम्र में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड से की सगाई, फोटो हुई वायरल!



दोस्तों अपने जामने के जाने माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने सगाई कर ली है। 48 साल की पूजा ने ब्वॉयफ्रेंड मानक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई है। उनकी इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि पूजा की सगाई वेलेंटाइन डे पर यानी 14 फ़रवरी को हुई थी। बताया जा रहा है कि पूजा और मानक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने सनावर के द लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है।


पूजा बेदी ने  17 फरवरी को एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में सगाई की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वह कब से मानेक को डेट कर रही हैं। उन्होंने कॉलम में लिखा- ”मैंने सगाई कर ली है, मेरे प्यार ने मुझे आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर हॉट एयर बलून में प्रपोज किया। जब उसने मेरी उंगली में अंगूठी पहनाई तो मेरी आंखें भर आई थीं।”


खबरों के मुताबिक मानक द लॉरेंस स्कूल में पूजा से तीन साल सीनियर थे। 50 साल के मानक गोवा के रहने वाले हैं। पूजा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखें तो पता चलता है कि वे अक्सर मानक के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त के साथ सगाई कर ली है।


पूजा बेदी के दूसरे पति का नाम मानेक कॉन्ट्रैक्टर है। सगाई की जानकारी अभिनेत्री ने एक न्यूजपेपर में कॉलम के द्वारा दी है। पता हो कि पूजा बेदी की उम्र 48 साल है।


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पूजा बेदी ने वैलेंटाइन्स डे के दिन यानी 14 फरवरी को मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की है। अभिनेत्री के पहले पति के नाम फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला था। रिश्ते बेहतर न होने की वजह से इन दोनों ने साल 2003 में तलाक ले किया था। खबरों की मानें तो पूजा बेदी का इससे पहले पांच लोगों के साथ अफेयर रह चुका है


मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी एक्ट्रेस पूजा बेदी को आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वहीं सिकंदर’ फिल्म के लिए पहचाना जाता है। पूजा बेदी बॉलीवुड में बहुत सफलता हासिल नहीं कर सकीं। लेकिन  ‘झलक दिखला जा 1’, ‘नच बलिए 3’ और ‘बिग बॉस 5’ टीवी शो से उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। फिर वे अपनी शानदार कलम के लिए भी पहचानी जाती हैं। पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

credits: zimbio
48 की उम्र में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड से की सगाई, फोटो हुई वायरल! 48 की उम्र में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड से की सगाई, फोटो हुई वायरल! Reviewed by bollykeeda on February 24, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement