Header Ad

Post AD Top

Advertisement

बहन अंशुला ने दी मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को हरी झंडी, भाई की गर्लफ्रेंड्स को लेकर किया खुलासा!



दोस्तों बॉलीवुड जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते है। अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के परिवार के भी करीब आते जा रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर बहुत करीब हैं।  हाल ही में वह अर्जुन के साथ एक चैट शो में आईं। यहां अंशुला ने अर्जुन की गर्लफ्रेंड के बारे में कई खुलासे किए।


बता दे की अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन जब शो में उनसे पूछा गया कि अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें पसंद नहीं है। अंशुला ने जवाब दिया, ‘मुझे अर्जुन की सारी गर्लफ्रेंड पसंद हैं। मैं इसकी सारी गर्लफ्रेंड की दोस्त हूं।’ अंशुला के इस जवाब से लगा कि वो अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से भी खुश हैं।  उनसे यह भी पूछा गया कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर में बेहतर एक्टर कौन हैं।अर्जुन और सोनम में से बेहतर एक्टर के सवाल पर उन्होंने कहा- ”अर्जुन भइया।” इस पर अर्जुन ने कहा- ”नहीं बोलती तो मुझसे मार भी खाती।”


ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अर्जुन की पहली गर्लफ्रेंड सलमान खान की बहन अर्पिता खान थीं। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अर्पिता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ था। हम दोनों ने एक-दूसरे को तब डेट करना शुरू किया था जब हम 18 साल के थे।’


अर्जुन ने कहा था, ‘मैं सलमान भाई के भी बहुत करीब था। जब ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की शूटिंग चल रही थी तब हम एक-दूसरे से मिले और डेट करना शुरू कर दिया। हमारा रिश्ता दो साल तक चला।’ बता दें कि इस वक्त सलमान, अर्जुन से खासा नाराज हैं। क्योंकि मलाइका, सलमान की भाभी थीं और अर्जुन उन्हें ही डेट करने लगे। बता दे की अर्जुन कपूर कुछ समय पहले फिल्म नमस्ते इंग्लेंड में परिणीती के साथ नज़र आये थे, जो कुछ खास कमाल नही दिखा पाई, फिलहाल अर्जुन आशुतोष गोवारिकर की ‘पानीपत’ की शूटिंग कर रहे हैं।

credits: zimbio
बहन अंशुला ने दी मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को हरी झंडी, भाई की गर्लफ्रेंड्स को लेकर किया खुलासा! बहन अंशुला ने दी मलाइका-अर्जुन के रिश्ते को हरी झंडी, भाई की गर्लफ्रेंड्स को लेकर किया खुलासा! Reviewed by bollykeeda on February 24, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement