Header Ad

Post AD Top

Advertisement

एक ही उम्र के हैं ये बॉलीवुड सितारे, लेकिन एक दुसरे से दिखने में हैं बिलकुल अलग!



दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कई सितारे है जो दिखने में बेहद हैण्डसम है, वही अभिनेत्रिया भी अपनी खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती है, साथ ह अपने लुक्स और फिटनेस का बहुत ध्यान देते है। इसके लिए कई बार फिल्मी हस्तियां मेकअप और सर्जरी का भी सहारा लेती हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस और लुक्स की वजह से उम्र को भी मात दे दी है। इन सितारों को देखकर लगता है कि इनकी उम्र रुक सी गई हो। आज हम आपके सामने इंडस्ट्री की कुछ उन जानी मानी हस्तियों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जिनकी उम्र तो बिल्कुल एक ही है लेकिन देखने में बहुत फासला नजर आता है।

1. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋतिक रोशन


बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर ऋतिक की फिटनेस, लुक्स और स्टाइल ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। बता दे की इन दोनों ही सितारों की उम्र एक है, हालांकि इन दोनों अभिनेताओं को देखकर बिल्कुल ऐसा नहीं लगता कि दोनों की उम्र एक समान है।

2. शाहरुख खान और मिलिंद सोमन


बॉलीवुड के रोमेंस के किंग कहे जाने वाले अभिनेता सुपरस्टार शाहरुख के हर अंदाज ने फैंस को दीवाना बनाया है। लाखो लड़किया इनकी दीवानी है,  वहीं दूसरी अभिनेता और मॉडल मिलिंग सोमन इंडस्ट्री से जैसे कही गायब ही हो गए हैं। हालांकि मिलिंद ने अपनी फिटनेस से हर किसी को प्रभावित किया है।

3. ऐश्वर्या राय बच्चन और राम कपूर


बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री ऐश्वर्या आज भी बेहद खुबसूरत दिखती है, बता दे की ऐश और छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता राम कपूर भी उम्र में बिल्कुल बराबर हैं। इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि इनकी उम्र में कोई फासला नहीं है।

4. हेमा मालिनी और जया बच्चन


बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कही जाने वालीं दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं दूसरी ओर उनके साथ की अभिनेत्री जया बच्चन की बात करें तो उन्होंने कुछ समय से खुद को राजनीति में व्यस्त कर लिया है। ये दोनों ही अदाकाराएं बेशक दिखने में बहुत अलग हैं, लेकिन बता दें कि इन दोनों का ही जन्म 1948 में हुआ था।

5. सनी देओल और आलोक नाथ


बॉलीवुड के एक्शन हीरो अभिनेता सनी देओल इंडस्ट्री के शर्मीले सितारों में से एक सनी देओल है लेकिन इनकी फिल्मो  डायलॉग्स और एक्शन आज भी दर्शकों को पसंद हैं। वहीं दूसरी ओर आलोक नाथ ने इंडस्ट्री के बाबूजी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि ये दोनों ही सितारे एक उम्र के हैं, लेकिन अलोक बाबु जी बन गये है और सनी देओल आज भी फिल्मो में मुख्य अभिनेता के रूप में काम कर रहे है।

6. शिल्पा शेट्टी और स्मृति इरानी


बॉलीवुड फिल्म जगत की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वे अपनी फिटनेस और खूबसूरती का बहुत ख्याल रखती है। वहीं दूसरी टीवी की पोपुलर अभिनेत्रियो में से एक स्मृति इरानी के बारे में बात करें तो उन्होंने खुद पर ध्यान देने की बजाय अपने राजनीतिक करियर पर ज्यादा ध्यान दिया है। दोनों को देख कर ये नही लगता की इन दोनों की उम्र एक ही है।

credits: zimbio
एक ही उम्र के हैं ये बॉलीवुड सितारे, लेकिन एक दुसरे से दिखने में हैं बिलकुल अलग! एक ही उम्र के हैं ये बॉलीवुड सितारे, लेकिन एक दुसरे से दिखने में हैं बिलकुल अलग! Reviewed by bollykeeda on February 02, 2019 Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement